फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal forest corporation bod decisions shimla

वन निगम के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बीओडी ने लिया ये फैसला

Thu, 28 Jun 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Jun 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
himachal forest corporation bod decisions shimla

राज्य वन निगम के निदेशक मंडल ने अपने कर्मचारियों पर तोहफों की बारिश कर दी। निदेशक मंडल ने कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 8 प्रतिशत अंतरिम राहत देने का फैसला लिया। इसके अलावा निगम को इस बार 260 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन


पिछले साल यह लक्ष्य 202 करोड़ था। बुधवार को हुई बीओडी की अध्यक्षता वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया कि निगम के चालकों को सरकारी चालकों की तर्ज पर विशेष भत्ता तीन सौ से बढ़ाकर आठ सौ रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा अनुबंध पर कार्यरत 177 कर्मचारियों को बढ़ा हुआ ग्रेड पे दिया जाएगा। इससे हर कर्मचारी के वेतन में औसतन चार सौ रुपये की वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं, निदेशक मंडल ने सोलन के कसौली और शिमला के शोघी में दो ईको साइटों पर काम शुरू करने का भी निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर, पीसीसीएफ डॉ. जीएस गोराया, कार्यवाहक प्रबंध निदेशक एसके शर्मा, कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक राजेश इक्का भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed