{"_id":"5abfa85a4f1c1bbf618b4b80","slug":"himachal-forest-corporation-board-of-director-meeting-decisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय बढ़ाने के लिए वन निगम करेगा ये काम, ऐसे होगा बिरोजा फैक्ट्रियों का संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय बढ़ाने के लिए वन निगम करेगा ये काम, ऐसे होगा बिरोजा फैक्ट्रियों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश वन विकास निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए नया काम शुरू करेगा। निगम की बीओडी बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। प्रदेश वन विकास निगम की दो बिरोजा फैक्ट्रियों को अब तीन शिफ्ट में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
यह निर्णय शनिवार को वन मंत्री गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में तय हुआ कि निगम के खर्च चलाने के लिए तीस करोड़ का लोन भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं आय बढ़ाने के लिए बिल्डिंग मैटीरियल भी बेचने को लेकर फैसला लिया गया। बैठक में वन मंत्री ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह फैक्ट्रियों में रखा बिरोजा भी जल्द बेचने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन
इसके अलावा सोलन में तीन नई ईको टूरिज्म साइट बनाने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, लकड़ी के ट्रीटमेंट से संबंधित निगम की बंद पड़ी फैक्ट्रियों को दोबारा शुरू करने का फैसला भी लिया गया। बैठक के दौरान वन मंत्री के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर, वन विकास निगम के निदेशक सीबी पांडेय और बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।