फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: For the first time, MLA from Nalagarh will sit in the government

हिमाचल: पहली बार सरकार में बैठेगा नालागढ़ का विधायक, जानें पूरा मामला

Sun, 14 Jul 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

 नालागढ़ के इतिहास में दूसरी बार उपचुनाव हुआ और दोनों बार कांग्रेस के प्रत्याशी विजेता रहे।

विज्ञापन
Himachal: For the first time, MLA from Nalagarh will sit in the government
जीत के बाद हरदीप सिंह बावा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के इतिहास में दूसरी बार उपचुनाव हुआ और दोनों बार कांग्रेस के प्रत्याशी विजेता रहे। 2011 में भाजपा के स्वर्गीय हरि नारायण सैणी के निधन के बाद यहां पर उप चुनाव हुआ था, जिसमें कांग्रेस के लखविंद्र राणा जीते थे। इस बार आजाद प्रत्याशी केएल ठाकुर के त्यागपत्र के बाद हुए उपचुनाव में दूसरी बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अभी तक नालागढ़ में विधायक अगर भाजपा का होता था तो सरकार कांग्रेस की होती थी।

विज्ञापन

अगर सरकार भाजपा की भी हुई तो विधायक दूसरे पार्टी का रहा। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है और नालागढ़ में विधायक भी कांग्रेस का ही बना है। यह चुनाव किसी बड़े विकासात्मक मुद्दे की बजाय राजनीतिक मुद्दे पर ज्यादा रहा। भाजपा हर मंच से कहती रही कि कांग्रेस सरकार ने विकास नहीं किया और संस्थान बंद किए, तो आजाद विधायक को त्यागपत्र देना पड़ाष वहीं कांग्रेस कहती रही कि विधायक ने जनमत को ठुकराकर अपने हित के लिए त्यागपत्र दिया। इसका जनता पर बोझ पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद विधायक अर्जुन सिंह ही कर पाए कार्यकाल पूरा
यहां पर तिकोना मुकाबला था। आजाद प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 1967 में पहली बार अर्जुन सिंह गोरखा नालागढ़ से विधायक बने थे और उन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था। उसके बाद वर्ष 2022 में केएल ठाकुर आजाद विधायक बने। लेकिन केएल ठाकुर ने करीब 15 महीने बाद ही त्यागपत्र दे दिया। दोबारा हुए उप चुनाव में केएल ठाकुर को हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन

2022 में भी हुआ था दिलचस्प मुकाबला
वर्ष 2022 का चुनाव भी बहुत दिलचस्प रहा था। कांग्रेस से हरदीप बाबा, भाजपा से लखविंद्र राणा व केएल ठाकुर आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे, लेकिन आजाद केएल ठाकुर दोनों दलों के उम्मीदवारों पर भारी पड़े थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा को 13264 मतों से हरा दिया था। इस चुनाव में केएल ठाकुर को 33427, हरदीप बावा को 20163 व लखविंद्र राणा को 17273 मत पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed