फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Folk singer Indrajit paid a courtesy call to the Governor, discussions took place on preserving the

हिमाचल: लोक गायक इंद्रजीत ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, पहाड़ी संस्कृति को सहेजने पर हुई चर्चा

Sat, 20 Sep 2025 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने शनिवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Himachal: Folk singer Indrajit paid a courtesy call to the Governor, discussions took place on preserving the
लोक गायक इंद्रजीत ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल की संस्कृति को सहेजने वाले प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने शनिवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह हिमाचल की संस्कृति को सहेजने का शुरू से प्रयास करते आ रहे हैं। गीत संगीत के साथ हिमाचल की मिट्टी, उसकी बोली, टोपी और संस्कृति को हमेशा संजोने का कार्य किया है। जब भी वह किसी स्टेज पर जाते हैं तो संस्कार, सभ्यता, कला, भाषा, वस्त्र व जीवन दर्शन उसकी संस्कृति कहलाती है। इसी झलक को वह हमेशा आगे लाने का  प्रयास करते हैं। इंद्रजीत ने बताया कि पहले उन्होंने अपनी संस्कृति में पहनावे से लोगों को रूबरू करवाया। इसके साथ टोपी की भी अलग पहचान करवाई।

विज्ञापन


हालांकि कुल्लवी टोपी देश दुनिया में प्रसिद्ध है लेकिन इसकी अलग अलग पहचान को भी लोगों के बीच में लाया। बीच में टोपी पर लगी मोर की कलगी को हटाने के लिए एक चांदी की कलगी लाई। जिसके बाद लोगों ने भी इस कलगी को बेहद पसंद किया। आज यह भी पहचान बन चुकी है। हर गीत में संस्कृति को सहेजने का प्रयास किया। इस सब बातों को सुनकर राज्यपाल  प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले से मुझे ज्ञात था लेकिन आगे भी आप इसी प्रकार से अपनी संस्कृति को सहेजने का प्रयास जारी रखें। हिमाचल ही नहीं अन्य राज्यों में भी जब संस्कृति को सहेजने की बात होती है तो इंद्रजीत का नाम पहले आता है। उन्होंने विलुप्त होती जा रही लोक संस्कृति को एक नया जीवन दिया। अपने शब्दों और सुरों के माध्यम से इस पर कार्य किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed