फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal flash floods: Nikhil parents identify body on phone from ghaziabad

Himachal: मनाली की वादी में समा गए निखिल, रास्ते बंद, परिजन नहीं कर पाए अंतिम दर्शन

Sun, 16 Jul 2023 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

निखिल का कुछ दिन पहले मनाली में ब्यास नदी में शव बरामद हुआ था। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मनाली घूमने आए थे। उनके दोनों साथी अभी भी लापता हैं। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से शिनाख्त करवाई।

विज्ञापन
himachal flash floods: Nikhil parents identify body on phone from ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्यास नदी की बाढ़ ने ऐसे जख्म दिए हैं, जो नासूर बनकर जीवनभर दर्द देते रहेंगे। नदी का जलस्तर घटने के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है, वह भयावह करने वाली है। गजियाबाद से आए एक युवक को मौत के बाद अपने गांव की मिट्टी भी नसीब नहीं हुई। मनाली में ब्यास में समाए 33 वर्षीय निखिल सक्सेना निवासी गजियाबाद (उत्तर प्रदेश) का मनाली में प्रशासन ने ही अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


परिजनों ने इसकी सहमति का पत्र प्रशासन को दिया था। दरअसल, निखिल का कुछ दिन पहले मनाली में ब्यास नदी में शव बरामद हुआ था। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मनाली घूमने आए थे। उनके दोनों साथी अभी भी लापता हैं। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से शिनाख्त करवाई।
विज्ञापन


मृतक के पिता अभय कुमार सक्सेना ने शिनाख्त की। लेकिन, सड़क मार्ग बंद होने के कारण परिजन मनाली नहीं आ पाए। लिहाजा, प्रशासन को ही अंतिम संस्कार करवाने का पत्र भेजा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से सहमति के बाद मनाली में स्वयंसेवियों की मदद से मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ में कई लोगों की जान जाने की आशंका है। वहीं, जिला पुलिस अभी तक विभिन्न जगहों से 20 से अधिक शव बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed