फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal flash floods: cm sukhvinder singh sukhu talk to home minister amit shah

CM Sukhu: सीएम सुक्खू ने गृह मंत्री शाह से की बात, हेल्पलाइन नंबर किए जारी

Mon, 10 Jul 2023 04:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jul 2023 04:08 PM IST
सार

आपात स्थिति में सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
himachal flash floods: cm sukhvinder singh sukhu talk to home minister amit shah
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उन्होंने मूसलाधार बारिश से प्रदेश में हुए नुकसान को लेकर शाह को जानकारी दी। शाह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। सोमवार को वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भी उन्होंने नुकसान की जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी बात की है। आपात स्थिति में सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश भर में हुए नुकसान के आकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को शामिल किया गया है। सीएम ने बताया कि कांग्रेस के सभी विधायकों को प्रभावितों की मदद के निर्देश दिए गए हैं। वह स्वयं भी फोन के माध्यम से सभी रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

नदी-नालों के किनारे न जाएं
सीएम ने लोगों से नदियों और नालों के आसपास न जाने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन का सहयोग करने भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed