फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Flag of Bhindranwale found waving on the roof of the house in Paonta

सिरमौर: पांवटा में घर की छत पर लहराते मिला भिंडरावाले की फोटो लगा झंडा

Wed, 11 May 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 08:03 PM IST
सार

पांवटा साहिब के देवीनगर वार्ड-10 में एक रिहायशी घर की छत पर भी बुधवार को  भिंडरावाले की फोटो वाला झंडा लहराते मिला है। पुलिस ने झंडा कब्जे में लेकर परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Himachal: Flag of Bhindranwale found waving on the roof of the house in Paonta
सांकेतिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा के मुख्य गेट व दीवारों पर खालिस्तानी झंडे लगाने की घटना के बाद पुलिस अलर्ट पर है। पांवटा साहिब के देवीनगर वार्ड-10 में एक रिहायशी घर की छत पर भी बुधवार को  भिंडरावाले की फोटो वाला झंडा लहराते मिला है। पुलिस ने झंडा कब्जे में लेकर परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। घर की छत पर झंडा लहराने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसके बाद पांवटा पुलिस व खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


देवीनगर वार्ड-10 के पार्षद मधुकर डोगरी को मौके पर बुलाकर झंडा पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पार्षद से इसकी शिनाख्त भी करवाई गई। शुरुआती दौर में पता चला है कि परिवार का एक युवक रोपड़ के एक गुरुद्वारा से झंडा लेकर आया था। परिजनों ने इस विषय में ज्यादा जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों से पूछताछ और ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed