फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Five IAS officers transferred; Anurag Chand Sharma becomes DC Kullu, Ashish Singhmar CM's secretary

Himachal: पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले, अनुराग डीसी कुल्लू्, आशीष सिंहमार सीएम के सचिव का कार्य भी देखेंगे

Tue, 17 Feb 2026 06:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Feb 2026 06:43 PM IST
सार

सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए है।

विज्ञापन
Himachal: Five IAS officers transferred; Anurag Chand Sharma becomes DC Kullu, Ashish Singhmar CM's secretary
अनुराग चंद्र शर्मा को डीसी कुल्लू बनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए है। सरकार के आदेशों के अनुसार सचिव आईटी आशीष सिंहमार मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। वे सचिव एसएडी, एसडब्ल्यूडी और संसदीय मामले का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे और राकेश कंवर को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। 

विज्ञापन


एचपीएमसी प्रबंध निदेशक अरिंदम चौधरी को एचपीएसईबीएल में निदेशक (कार्मिक और वित्त) लगाया गया है। इसी तरह निदेशक कृषि विनय सिंह को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी नियुक्त किया गया है। वे एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक,और एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के एमडी के पदों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन


डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश को प्रबंध निदेशक एचपी राज्य औद्योगिक विकास निगम बनाया गया है। तोरुल सामान्य उद्योग निगम के एमडी के पद का अतिरिक्त चार्ज भी संभालेंगी। बिजली बोर्ड के निदेशक (कार्मिक और वित्त) अनुराग चंद्र शर्मा को डीसी कुल्लू लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed