{"_id":"5fdf575cb26a461e385157f9","slug":"himachal-first-in-tuberculosis-elimination-program-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देश भर में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में हिमाचल देश भर में प्रथम
Sun, 20 Dec 2020 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Dec 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी से जून माह तक जारी क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के आंकड़ों में हिमाचल को देश भर में प्रथम आंका है। वहीं, प्रदेश में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जिला स्तर पर जारी आंकड़ों में हमीरपुर जिला को प्रथम स्थान मिला है। भारत सरकार द्वारा यह आंकलन 9 विभिन्न मापदंडों पर किया गया है।
विज्ञापन
एनएचएम हिमाचल प्रदेश के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राज्य ने कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के समय में भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत उच्च मानकों को बनाए रखा है। राज्य में क्षय रोग की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने क्षय रोेग डायग्नोज नेटवर्क बढ़ाया है।
विज्ञापन
राज्य में पिछले 6 माह में आयुर्वेदिक अस्पतालों में 10 चिह्नित माइक्रोस्कोपिंग केंद्र (डीएमसी) और विभिन्न कारागारों में 4 डीएमसी शुरू किए हैं जबकि राज्य में 218 डीएमसी पहले से ही कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन