फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Fierce fire in Bhatolikal, 19 slums burnt to ashes, threeyearold girl burnt alive

Himachal News: भटोलीकलां में भीषण अग्निकांड, 18 झुग्गियां जलकर राख, साढ़े तीन साल की बच्ची की झुलस कर मौत

Mon, 31 Mar 2025 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटोलीकलां में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में 19 झुग्गियां  जलकर राख हो गईं। तीन वर्षीय मासूम बच्ची भी आग में जिंदा जल गई।

विज्ञापन
Himachal: Fierce fire in Bhatolikal, 19 slums burnt to ashes, threeyearold girl burnt alive
भटोलीकलां में भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

बद्दी के भटोलीकलां में आग से डेढ़ दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर अपने बड़े भाई के साथ खेल रही थी, जैसे ही आग का शोर मचा तो वह झुग्गी में भाग गई। जब तक परिजन पहुंचे। वह झुलस गई थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आकर पानी डाल कर आग बुझाई और एक दर्जन झुग्गियों और साथ लगती कंपनी को बचाया गया। आग से दो बाइक, तीन साइकिलें, एक रेहड़ी-फड़ी, पांच कूलर और तीन एलईडी भी जल गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। प्रमोद, पूर्ण सिंह, हेतराम, दीपक, ललितेश, सर्वेश, यशपाल, रतिराम, गिरवर, ओमकार, जसपाल, सत्य प्रकाश, ओम शरण, अवनीश, तेजबीर, मुकेश, सूरजपाल, प्रहलाद की झुग्गियां जल गईं।

विज्ञापन



सोमवार दोपहर 12:15 बजे बिरला कंपनी के अपोजिट भटोली कलां गांव में बनीं झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते हवा से आग तेजी से फैलने लगी, साथ लगती बिरला कंपनी से उसी समय फायर हाइड्रेंट को मौके पर भेजा और पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। यहां पर 30 झुग्गियां थीं, इसमें 18 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस बीच दमकल विभाग बद्दी की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और चारों और से आग को बुझाने का प्रयास चलता रहा। आग में साढ़े तीन साल की बच्ची कशिश पुत्री प्रहलाद निवासी जिला अलीगढ़, गांव गुलजार नगला की आग में झुलसने से मौत हो गई। होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। दमकल विभाग ने करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed