{"_id":"5eb01f39e90bce0f62637c30","slug":"himachal-farmers-gardeners-flower-growers-can-get-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के किसानों-बागवानों, पुष्प उत्पादकों को मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के किसानों-बागवानों, पुष्प उत्पादकों को मिल सकती है राहत
Mon, 04 May 2020 07:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 May 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाखों किसानों-बागवानों और पुष्प उत्पादकों को राहत मिल सकती है। कैबिनेट सब कमेटी की मंगलवार सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में तीनों वर्गों के मसलों पर विस्तार से चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है। बैठक बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में होगी। कृषि और बागवानी विभाग के अधिकारियों भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल ने उद्योगों, होटलों, शहरी मजदूरों और बस मालिकों को रियायत देने और राहत पहुंचाने का फैसला पहले ही ले लिया है।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों कृषि, बागवानी, पुष्प उत्पादकों को भी सरकार से राहत देने की मांग उठाई जा रही है। विपक्ष के नेता भी सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं कि किसानों और बागवानों को कोरोना संक्रमण को रोकने के बाद लॉकडाउन से हुए नुकसान की भरपाई की जाए। प्रदेश के फूल उत्पादकों को लॉकडाउन के समय बाजार नहीं मिला था और किसानों को आर्थिक नुकसान तक उठाना पड़ा। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में किसानों, बागवानों और पुष्प उत्पादकों की कितनी राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन