फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Explanation sought from Secretary on milk getting spoiled

हिमाचल: दूध खराब होने पर सचिव से मांगा स्पष्टीकरण, आनी में स्थानीय लोग करेंगे मिल्क चिलिंग प्लांट का काम

Wed, 27 Aug 2025 10:19 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 10:19 AM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार की ओर से नियम 62 के तहत लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। 

विज्ञापन
Himachal: Explanation sought from Secretary on milk getting spoiled
खड्ड में दूध बहाने का मामला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आनी क्षेत्र दुग्ध उत्पादन में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आनी में मिल्क चिलिंग प्लांट का काम स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार की ओर से नियम 62 के तहत लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। लोकेंद्र ने सरकार के ध्यान में लाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में दुग्ध चिलिंग प्लांट की तकनीकी खराबी से हजारों लीटर दूध बर्बाद हुआ है। इस कारण उसे नाले में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि इसको लेकर समिति के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। चंद्र ने कहा कि द शमशेर महादेव सहकारी समिति कराणा को 1,32,289 रुपये की कमीशन दी गई है। 18 अगस्त को बल्क कूलर मिल्क में खराबी आ गई। इस दौरान मेकेनिक को बुलाया गया, लेकिन वह प्लांट को ठीक नहीं कर पाया। दूध खराब न हो इसके चलते इस दूध को दुग्ध अभिशीतन केंद्र हरिपुर भेजा गया। वहां पर दूध की गुणवत्ता जांच के बाद पता चला कि दूध खराब हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधिक क्षमता वाला कूलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी द शमशेर महादेव सहकारी समिति कराणा में 2000 लीटर की क्षमता वाले बल्क कूलर दुग्ध प्रसंघ की ओर से चलाया गया है। मरम्मत और रखरखाव का काम समिति देखती है। इसके लिए समिति को 5 फीसदी कमीशन दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed