{"_id":"5a3a4d774f1c1b156b8bd6f3","slug":"himachal-employees-federation-in-favour-of-prem-kumar-dhumal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल को सीएम बनाने के पक्ष में कर्मचारी, कहा- घोषणा पूरी करे पार्टी हाईकमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल को सीएम बनाने के पक्ष में कर्मचारी, कहा- घोषणा पूरी करे पार्टी हाईकमान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के चुनाव हारने के बाद प्रदेश कर्मचारी परिसंघ उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहा है। परिसंघ ने भाजपा हाईकमान से धूमल को पूर्व की घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
संघ के महासचिव संजय मोगू ने कहा कि धूमल ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर ही हमीरपुर सीट को छोड़ सुजानपुर से चुनाव लड़ा।
नामांकन से महज दो दिन पहले उन्हें टिकट दिया गया, जबकि उन्होंने बीते पांच साल नेता प्रतिपक्ष रहते हुए हमीरपुर विस क्षेत्र के हर घर-घर तक दस्तक देकर लोगों की सेवा की।
विज्ञापन
सुजानपुर से टिकट देने के बावजूद धूमल ने हाईकमान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार किया और खुद का क्षेत्र जनता पर छोड़ दिया। परिसंघ ने कहा कि धूमल के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगर पार्टी हाईकमान ने अपना वचन नहीं निभाया तो आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
महासचिव संजय मोगू ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत पर पार्टी हाईकमान को बधाई देते हैं लेकिन अब धूमल का मुख्यमंत्री बनना बहुत जरूरी है।