फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal electricity board making list of defaulters who did not paid bill

अप्रैल और मई का बिजली बिल न चुकाने वालों के कटेंगे कनेक्शन

Fri, 03 Jul 2020 08:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jul 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
himachal electricity board making list of defaulters who did not paid bill
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल में अप्रैल और मई का बिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन काटे जाएंगे। तीस जून तक बिल जमा करवाने को दी विशेष छूट समाप्त होते ही बिजली बोर्ड ने डिफाल्टरों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। कोरोना संकट के बीच करीब 550 करोड़ के बिजली बिल अभी तक जमा नहीं हुए हैं। हिमाचल में कई घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं करवाए हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों इन उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी कर चेतावनी भी जारी की थी। बिजली बोर्ड प्रबंधन के अनुसार बिल जमा करवाने की आखिरी तारीख के बाद 15 दिनों के भीतर बिल जमा नहीं करवाने वालों के कनेक्शन काटे जाते हैं। मार्च में लॉकडाउन लगने के चलते बोर्ड ने लोगों की आर्थिकी प्रभावित होने के चलते तीस जून तक इस नियम के तहत कार्रवाई नहीं की। अब बिल की राशि जमा न होने से बोर्ड को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अन्य खर्च पूरा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं की सूची बनाने के निर्देश फील्ड अधिकारियों को जारी किए हैं। आने वाले दो सप्ताह के भीतर बिल जमा नहीं करवाने वालों के कनेक्शन काटने का काम प्रदेश में शुरू हो जाएगा। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने बताया कि सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को कई तरह की रियायतें दी हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed