OPS in Himachal: ओपीएस बहाली पर बैठक बेनतीजा, आज बिजली बोर्ड मुख्यालय घेरेंगे हजारों कर्मचारी
राज्य बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल करने का प्रस्ताव प्रबंधन ने वित्त विभाग को भेजा हुआ है। वित्त विभाग की ओर से इस बाबत अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर बुधवार शाम कर्मचारी यूनियनों और बोर्ड प्रबंधन के बीच हुई बैठक बेनजीता रही। गुरुवार सुबह बोर्ड के हजारों कर्मचारी बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला का घेराव करेंगे। शिमला सर्किल के दफ्तरों में वीरवार को कामकाज भी ठप रहने के आसार हैं। वीरवार सुबह 11:00 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा। बिजली बोर्ड की सभी श्रेणियों की कर्मचारी यूनियनों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर वीरवार को बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन को टालने के लिए बुधवार शाम को बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारी यूनियन को पौने पांच बजे वार्ता के लिए भी बुलाया, लेकिन इस बैठक में कोई हल नहीं निकला।
कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन वित्तीय स्थिति का बहाना बनाकर इस मामले में टोलमटोल कर रहा है। वीरवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में पावर फाइनेंस एंड अकाउंट एसोसिएशन, तकनीकी कर्मचारी संघ, पावर फाइनेंस एंड अकाउंट एसोसिएशन, चालक एवं ऑटो कर्मचारी संघ, प्रोजेक्ट इंजीनियर एसोसिएशन, कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता एसोसिएशन, पावर इंजीनियर एसोसिएशन और ग्रेजुएट जेई एसोसिएशन सहित अन्य यूनियनें भी शामिल होंगी।
हीरालाल वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी विभागों और उपक्रमों में पुरानी पेंशन को लागू कर दिया गया है। बिजली बोर्ड प्रबंधन मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। तकनीकी कर्मचारी संघ क प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा और महासचिव नेक राम ठाकुर ने कहा कि बुधवार को संघ के प्रदेश पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक कर प्रबंधन के रवैये का विरोध किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि तकनीकी कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
बिजली बोर्ड प्रबंधन ने वित्त विभाग को भेजा है प्रस्तावराज्य बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को बहाल करने का प्रस्ताव प्रबंधन ने वित्त विभाग को भेजा है। वित्त विभाग की ओर से इस बाबत अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर फैसला हो सकता है। प्रबंधन अपने स्तर पर फैसला नहीं ले सकता। अधिकारियों ने बताया कि इस कारण ही विगत शनिवार को हुई सर्विस कमेटी की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव चर्चा के लिए शामिल नहीं हुआ था।
आभार रैली में बिजली कर्मियों के जाने पर संशय
एनपीएस संघ की ओर से 28 मई को धर्मशाला में प्रस्तावित आभार रैली में हजारों बिजली कर्मियों के जाने पर संशय बना हुआ है। बोर्ड की सभी कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अभी तक पुरानी पेंशन को बहाल करने का फैसला नहीं लिया है। ऐसे में आभार रैली में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।