{"_id":"635fc4b172fdd9135a6a8866","slug":"himachal-elections-2022-congress-leader-rajiv-shukla-statement-on-nomination-withdrawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राजीव शुक्ला बोले- नामांकन वापसी के दिन कांग्रेस ने जीता सत्ता का सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राजीव शुक्ला बोले- नामांकन वापसी के दिन कांग्रेस ने जीता सत्ता का सेमीफाइनल
Mon, 31 Oct 2022 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Oct 2022 06:21 PM IST
सार
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने दावा किया है कि हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि नामांकन वापसी के दिन कांग्रेस ने सत्ता का सेमीफाइनल जीत लिया है। कांग्रेस के इक्का दुक्का और भाजपा के 21 बागी मैदान में हैं। भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। चुनाव में हार को देखते हुए भाजपा नेता फर्जी चुनावी ट्रिक्स का खेल खेलने लगे हैं। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह हमारी धरोहर हैं। हम उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते रहेंगे। वे आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह कांग्रेस के एक सर्वमान्य नेता थे। अगर वे जीवित होते तो निसंदेह मुख्यमंत्री का चेहरा होते। इस बार कांग्रेस प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में शुक्ला ने अफसरों को चेताते हुए कहा कि भाजपा के एजेंट बनकर काम मत करो। आपका काम निष्पक्ष चुनाव करवाना है। पक्षपात करने वाले अफसरों के खिलाफ सत्ता में आते ही कांग्रेस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया है कि हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी। कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के कर्मचारियों को गारंटी दी है कि सरकार बनने पर होने वाले पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन को लागू करेगी। भाजपा अब इस मामले पर कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश में लगी है। भाजपा को अब यह समझ आने लगा है कि पुरानी पेंशन का मुद्दा कितना जरूरी है। भाजपा ने पुरानी पेंशन को लागू नहीं करना है। यदि भाजपा की नीयत साफ होती तो कैबिनेट में फैसला लेकर इसे लागू करती।
विज्ञापन
खरगे, गहलोत, तेजस्वी और त्यागी भी करेंगे प्रचार
राजीव शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छह नवंबर के बाद प्रचार के लिए आएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जेडीयू नेता केसी त्यागी भी आएंगे। पूरा विपक्ष एक होकर हिमाचल में चुनाव प्रचार करेगा। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। हमने प्रचार के लिए समय मांगा है। हिमाचल में चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी के हाथ में है।
जो प्रत्याशी नहीं बने, वे लगा रहे टिकटें बेचने के आरोप
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में जिन नेताओं को कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं बनाया गया वो अब टिकटों की खरीद फरोख्त का आरोप लगा रहे हैं। हर राज्य में चुनावों के दौरान इस तरह की बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में सभी कांग्रेस एकजुट हैं। जल्द ही सभी चुनाव प्रचार में एक साथ दिखेंगे।