फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election, Stage fell during public meeting, 15 injured including Leader of Opposition Mukesh Agnihot

Una: जनसभा करते टूटा मंच, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी समेत 15 घायल

Thu, 20 Oct 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 09:16 PM IST
सार

प्रदेश के ऊना जिले के हरोली से पांचवीं बार नामांकन भरने के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार को जनसभा के लिए स्टेज पर पहुंचे। वह अभी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर ही रहे थे कि एकाएक मंच धड़ाम से टूट गया।

विज्ञापन
himachal election, Stage fell during public meeting, 15 injured including Leader of Opposition Mukesh Agnihot
जनसभा करते टूटा मंच, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली से पांचवीं बार नामांकन भरने के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री गुरुवार को जनसभा के लिए स्टेज पर पहुंचे। वह अभी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर ही रहे थे कि एकाएक मंच धड़ाम से टूट गया। इस हादसे में अग्निहोत्री और उनकी बेटी आस्था समेत 15 लोग घायल हो गए। मंच पर 45 लोग मौजूद थे। एक घायल को निजी अस्पताल मोहाली रेफर किया गया। जनसभा में उन्होंने कहा कि मंच टूटना शुभ संकेत है। अब भाजपा सरकार टूटेगी।

विज्ञापन


अग्निहोत्री व उनकी बेटी के अलावा पंचायत प्रधान सुरेखा, हरबंस सिंह निवासी बालीवाल, कमल चंद निवासी दुलैहड़, मधु धीमान निवासी सलोह, बलदेव चंद को अधिक चोटें आई।  हरोली ब्लॉक प्रधान विनोद कुमार निवासी कांगड़, यशपाल निवासी भदसाली, वीरेंद्र कुमार पीएसओ मुकेश अग्निहोत्री, नितिश निवासी गोंदपुर जयचंद सहित कुछ अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल के छुट्टी दे दी गई। घायल कमल चंद की रीढ़ की हड्डी में चोट आने के कारण उन्हें स्पाइन सेंटर मोहाली रेफर कर दिया गया। अग्निहोत्री की दोनों टांगों में चोट आई  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed