हिमाचल चुनाव: दामाद पर भारी पड़े गए ससुर, कड़े मुकाबले में जीता मैदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की सोलन सदर सीट पर दामाद और ससुर की सियासी जंग का रोमांच मतगणना के आखिरी दौर तक जारी रहा। बेहद करीबी मुकाबले में उतार-चढ़ाव भरे परिणामों के बीच ससुर दामाद पर भारी साबित हुए।
भाजपा और कांग्रेस टिकट पर मैदान में उतरे इन दोनों नेताओं के लिए चुनाव प्रक्रिया आसान नहीं रही। सोलन शहर से ग्रामीण इलाके तक कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चलती रही।
एक समय तक जीत का अंतर महज 4 वोट रह गया था, लेकिन ससुर कर्नल धनीराम शांडिल दामाद पर भारी साबित हुए। उन्होंने 671 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की।
आखिरी राउंड तक चलता रहा सियासी जंग का रोमांच
कांग्रेस सरकार के समय में कर्नल धनीराम शांडिल मंत्री थे, जबकि डॉ. राजेश कश्यप ने हाल में सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा था। भाजपा ने यहां नया चेहरा उतारने के लिए डॉ. राजेश कश्यप को टिकट दिया।
इसके बाद मुकाबला ससुर और दामाद के बीच शुरू हो गया, जिसमें दोनों बेटियों ने पिता और पति का साथ दिया। परिणाम निकलने के बाद कर्नल शांडिल अपनी छोटी बेटी के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि जीत और हार के बीच बेहद मामूली सा अंतर है। कांग्रेस इसकी समीक्षा करेगी। उधर, डॉ. राजेश कश्यप ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। परिणाम किसी के भी पक्ष में जा सकते हैं। चुनाव में एक को जीतना ही था।