फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election results Who will be next cm in himachal

हिमाचल: सीएम की रेस में नड्डा सहित ये चेहरे, धूमल खेमे में उदासी

Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
himachal election results Who will be next cm in himachal

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा क्योंकि भाजपा के सीएम पद के उम्‍मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए हैं। विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा खेमे को पछाड़कर मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनने का दांव भी प्रेम कुमार धूमल को जीत नहीं दिला पाया।

विज्ञापन


धूमल के चेहरे बनने से बैकफुट पर आया नड्डा खेमा अब मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे दिख रहा है। धूमल के साथ प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, उनके समधी गुलाब सिंह और रविंद्र रवि की हार से उनका खेमा विधायक दल में कमजोर साबित होगा। इससे नड्डा के करीबी रहे जयराम ठाकुर सरीखे नेता सर्वसम्मति बना सकते हैं।
विज्ञापन


अगर दोनों खेमों में रार गहराई तो हरियाणा की तर्ज पर संघ की पृष्ठभूमि वाले अजय जम्बाल (संघ के उत्तर पूर्वी राज्यों के प्रभारी) पैराशूट से उतारे जा सकते हैं। हिमाचल में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर भाजपा बिना मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव में उतरने की रणनीति के साथ उतरी थी। 26 अप्रैल को पीएम मोदी की शिमला रैली से इसके संकेत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय नेतृत्व ने नड्डा को फ्रंट में रखा था

himachal election results Who will be next cm in himachal

मई में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पालमपुर में पहले चुनावी मंथन में इस पर एक तरह से मुहर लगी। उन्होंने धूमल समर्थकों की उनके नाम की घोषणा करने की मांग पर फटकार तक लगाई थी। प्रचार में भी केंद्रीय नेतृत्व ने नड्डा को फ्रंट में रखकर शांता कुमार और धूमल में तालमेल बैठाया। नड्डा और धूमल खेमे के बीच खींचतान बिलासपुर में प्रधानमंत्री की रैली से और तेज हुई।

मोदी ने संबोधन में नड्डा की तारीफों के पुल बांधे तो मंच पर बैठे धूमल का जिक्र तक नहीं किया। आचार संहिता के बाद टिकट आवंटन में संघ और आंतरिक सर्वेक्षणों ने सारे समीकरण पलट दिए। हमीरपुर की जगह धूमल को सुजानपुर भेजना उनके लिए दूसरा बड़ा झटका था। सुजानपुर में धूमल को उनके चेले राजेंद्र राणा के सामने खड़ा करने के पीछे नड्डा खेमे की लाबिंग बताई जा रही थी।

धूमल खेमे ने आंतरिक सर्वेक्षणों, राजपूत वोट बैंक, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों का तानाबाना बुना। इसके बाद 29 अक्तूबर को शाह शिमला पहुंचे। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय और चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत से आपात बैठक की।

30 अक्तूबर को अमित शाह ने नाहन की चुनावी रैली में धूमल को भाजपा का दूल्हा बताते हुए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया। धूमल के नाम पर मुहर के बाद नड्डा बैकफुट पर आ गए। अब सुजानपुर में धूमल की हार ने भाजपा को बिना दूल्हे की बारात वाली स्थिति में ला दिया है। अब नए सिरे से मोदी और शाह के सामने दिग्गज लाबिंग करेंगे। अगले तीन दिन में नए चेहरे पर निर्णय होने की उम्मीद है।

ये भी हैं दावेदार

himachal election results Who will be next cm in himachal
विधायकों में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर बड़ा नाम हैं। इन्हें नड्डा का करीबी माना जाता है। - फोटो : File Photo

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की टीम शाह में मजबूत पैठ बताई जाती है। प्रदेश राजनीति में बतौर कैबिनेट मंत्री काम कर चुके हैं। चुनाव से पहले भी इनके नाम की बतौर मुख्यमंत्री खासी चर्चा थी। हालांकि, उन्होंने कभी इसे स्वीकारा नहीं।

पार्टी हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की तरह प्रयोग करती है तो अजय जम्बाल भी रेस में माने जा सकते हैं। संघ के वरिष्ठ प्रचारकों में शुमार जम्बाल सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। फिलहाल, उनके पास भाजपा को नॉर्थ ईस्ट में मजबूत करने का जिम्मा है।

विधायकों में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर बड़ा नाम हैं। इन्हें नड्डा का करीबी माना जाता है। उनके पक्ष में नड्डा ने रैली में उन्हें प्रदेश में सबसे बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की घोषणा भी की थी। संघ में भी इनकी खासी पैठ है। चुनाव प्रबंधन के मास्टर राजीव बिंदल भी दूसरी पंक्ति के नेताओं में बड़ा नाम हैं।

कपूर-बिंदल को सीएम बनाने के लगे नारे
चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं ने किशन कपूर और राजीव बिंदल को मुख्यमंत्री बनाने के नारे लगा दिए। हालांकि, किशन कपूर ने नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को फटकार भी लगाई।

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल का सुजानपुर हलके से चुनाव हारने के बाद पार्टी में मुख्यमंत्री पद को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed