{"_id":"63920b06f7723470354851e4","slug":"himachal-election-results-2022-sukhvinder-singh-sukhu-statement-on-cm-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखविंद्र सिंह सुक्खू: 40 साल से काम कर रहा हूं, मुख्यमंत्री हाईकमान तय करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखविंद्र सिंह सुक्खू: 40 साल से काम कर रहा हूं, मुख्यमंत्री हाईकमान तय करेगा
Thu, 08 Dec 2022 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पद के सवाल पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह हाईकमान तय करेगा। मैं 40 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद के सवाल पर कहा कि यह हाईकमान तय करेगा। मैं 40 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। राष्ट्रीय नेताओं के प्रचार पर सुक्खू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं तो हमारे नेता क्यों नहीं आ सकते हैं। हाईकमान ने सभी नेताओं को बुलाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर के क्षेत्र में भी लोगों ने कांग्रेस को ही पसंद किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरह रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार कांग्रेस में नहीं होगी। हाईकमान के आदेशानुसार कांग्रेस समर्थक विधायकों के साथ चंडीगढ़ जा रहे हैं, जहां सीनियर नेताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन