फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election result, Fatehpur seat PM Modi talks to BJP rebel leader, know what was the election result

Himachal: इस सीट पर भाजपा के बागी को पीएम मोदी ने किया था फोन, जानें क्या रहा चुनावी नतीजा

Thu, 08 Dec 2022 03:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Dec 2022 03:52 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में इस बार चुनावी जंग रोचक रही।  सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया, भाजपा से बागी कृपाल परमार, कभी भाजपा से सांसद रहे आप उम्मीदवार राजन सुशांत और कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया शामिल हैं।

विज्ञापन
himachal election result, Fatehpur seat PM Modi  talks to BJP rebel leader, know what was the election result
भवानी पठानिया, राकेश पठानिया व डॉ. राजन सुशांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के गढ़ राजपूत बहुल विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में इस बार चुनावी जंग रोचक रही। वन मंत्री राकेश पठानिया के सामने यहां पुराने भाजपा नेताओं ने ही चुनौती पेश की। जबकि, कांग्रेस अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत झोंकी। फतेहपुर सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया, भाजपा से बागी कृपाल परमार, कभी भाजपा से सांसद रहे आप उम्मीदवार राजन सुशांत और कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया शामिल हैं। दिलचस्प यह है कि राजन सुशांत, कृपाल परमार और राकेश पठानिया बेशक अलग-अलग चुनाव चिह्नों और दलों से चुनाव लड़ रहे थे लेकिन, सबकी पृष्ठभूमि भाजपा की है।

विज्ञापन


बता दें विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फतेहपुर से भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार के बीच हुई तथाकथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें पीएम ने कृपाल परमार से चुनाव से हटने की अपील की थी। हालांकि, परमार मोदी की बात न मानकर चुनाव मैदान में डटे रहे। नतीजा सबके सामने है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी पठानिया ने 33,238 वोट लेकर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी व निर्वतमान मंत्री राकेश पठानिया को 25,884 वोट मिले। भवानी ने 7,354 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


भाजपा ने पांचवीं बार बदला प्रत्याशी, हर बार हारे
भाजपा 2009 के उपचुनाव से हर बार अपना प्रत्याशी बदल रही है। 2009 के बाद भाजपा ने इस बार पांचवीं बार अपना प्रत्याशी बदला है। हर बार प्रत्याशी बदलने के बावजूद भाजपा लगातार चार चुनाव हार चुकी है। लेकिन इस बार भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में दिलचस्प पहलू यह भी है कि इस विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अशोक सोमल हर बार निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे। वह इस बार लगातार छठी बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब कौन दल जीता
1982 भाजपा
1985 भाजपा
1990 कांग्रेस 
1993 कांगेस 
1998 भाजपा 
2003 कांग्रेस 
2007 भाजपा 
2009 कांग्रेस 
2012 कांग्रेस 
2017 कांग्रेस 
2021 कांग्रेस
2022 कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed