फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election Result 2022 today live updates

Himachal Election Result: रिवाज बदलेगा या राज, विधानसभा चुनाव के नतीजों से आज होगा तय

Thu, 08 Dec 2022 07:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Dec 2022 07:44 AM IST
सार

राज्य की चौदहवीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। 8 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे 68 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन
Himachal Election Result 2022 today live updates
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा या फिर जयराम सरकार का राज बदलेगा। यह वीरवार को होने जा रही मतगणना से तय होगा। प्रदेश विधानसभा के चुनावी नतीजे वीरवार 8 दिसंबर को आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। इससे चुनाव लड़ने वाले 412 प्रत्याशियों के भविष्य पर निर्णय होगा। 

विज्ञापन


मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कुछ मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बल ड्रोन का इस्तेमाल भी करेंगे। राज्य की चौदहवीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। 8 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे 68 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में मतगणना शुरू होगी। पहले मतपत्रों की गिनती की जानी है। इसके बाद ईवीएम के वोट गिनेंगे। साथ ही वीवीपैट की पर्चियों की जांच चुनाव पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी।
विज्ञापन


स्थान और सुविधा देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी इस बात को खुद तय करेंगे कि इसके लिए 12 या 14 कितने काउंटिंग टेबल लगाने हैं। एक टेबल पर भारतीय निर्वाचन आयोग ने दो-दो कर्मचारी नियुक्त किए हैं। हर मतदान केंद्र पर लगभग 50 कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। इनमें स्टैंड बाई कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। वहीं, मतगणना से एक दिन पहले बुधवार को ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




388 पुरुषों और 24 महिलाओं ने लड़ा चुनाव 
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 412 में से 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी हैं। 

7881 मतदान केंद्रों पर हुआ था मतदान 
12 नवंबर को 7,881 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने सभी 68-68 सीटों पर उम्मीदवार खडे़ किए, जबकि आम आदमी पार्टी ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी 67 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। वाम दलों ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा। बसपा, देवभूमि पार्टी समेत कई दलों ने भी उम्मीदवार दिए। बड़ी संख्या में निर्दलियों ने भी भाग्य आजमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed