Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election result 2017 pm modi rally area won 20 seats

मोदी का चला जादू, यहां की थीं रैलियां, 20 सीटों पर लहरा दिया जीत का परचम

Mon, 18 Dec 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Dec 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
himachal election result 2017 pm modi rally area won 20 seats

विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बल पर ही आई है। राहुल गांधी हिमाचल में कांग्रेस की लाज नहीं बचा पाए हैं। मोदी ने प्रदेश के पांच जिलों में सात रैलियां कीं। यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रत्याशित जीते हैं। राहुल गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आए और एक दिन में तीन रैलियां की।

विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में रैलियां की वहां कांग्रेस अपनी लाज बचाने में ही नाकामयाब रही। यहां तक कि कांगड़ा के नगरोटा में कांग्रेस के दिग्गज मंत्री भी हार गए। विस चुनाव की घोषणा से पहले राहुल गांधी छोटी काशी मंडी में आए, लेकिन यहां कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया।
विज्ञापन


पार्टी सभी 10 सीटें हार गई। कांगड़ा जिले में भी भाजपा को जबरदस्त फायदा तो कांग्रेस हो चित होना पड़ा। चंबा में भी कांग्रेस को नुकसान ही हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में 2 नवंबर से चुनावी रैलियां शुरू कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मोदी की रैली से भाजपा के खाते में आई सीटें

himachal election result 2017 pm modi rally area won 20 seats

उनकी पहली रैली जिला कांगड़ा के फतेहपुर, 4 नवंबर को दूसरी रैली जिला कांगड़ा के ही शाहपुर और इसी दिन जिला मंडी के सुंदरनगर और तीसरी ऊना और कांगड़ा जिले के पालमपुर और जिला कुल्लू में की हुई।

इन चार जिलों में भाजपा की झोली में ढाई दर्जन सीटें आई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 7 नवंबर को हिमाचल में चुनावी रैलियां करने आए। उन्होंने पहली रैली जिला सिरमौर के पांवटा, चंबा और तीसरी कांगड़ा जिले के नगरोटा में की। इन जिलों में कांग्रेस को एक दर्जन सीटें मिली हैं।  

मोदी की रैली से भाजपा के खाते में आई सीटें
नूरपुर, ज्वाली, जसवां, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, सुलह, शाहपुर, धर्मशाला, बैजनाथ, इंदौरा, नगरोटा, चिंतपूर्णी, गगरेट, कुटलैहड़, बंजार, आनी, मनाली, पच्छाद, नाहन, पांवटा

राहुल की रैलियों के बाद हश्र

himachal election result 2017 pm modi rally area won 20 seats

मंडी जिला : कांग्रेस का सूपड़ा साफ 
जिला चंबा में कांग्रेस को डलहौजी से ही एक सीट
जिला कांगड़ा में फतेहपुर, पालमपुर, कांगड़ा में ही तीन सीटें 
जिला सिरमौर में रेणुका, शिलाई में ही दो सीटें आईं

जहां नहीं चला मोदी का सिक्का 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहली रैली कांगड़ा जिले के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में तय की गई थी। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार इंदु गोस्वामी चुनाव मैदान में थी, लेकिन इस सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed