फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election bjp president amit shah statement over dhumal and jairam thakur

अमित शाह का एलानः धूमल होंगे सीएम, जयराम ठाकुर को देंगे सबसे बड़ा पद

Thu, 02 Nov 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)/हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)/हमीरपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
himachal election bjp president amit shah statement over dhumal and jairam thakur
amit shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मंडी के सिराज हलके के थुनाग गांव में चुनावी जनसभा की। शाह ने कहा कि हिमाचल में मोदी और धूमल की जोड़ी सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन


धूमल मुख्यमंत्री होंगे और सिराज के विधायक जयराम ठाकुर को सरकार में सबसे बड़ा पद दिया जाएगा। शाह ने 31 मिनट के भाषण में राहुल गांधी से लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखे हमले भी किए।  
विज्ञापन


शाह ने कहा कि राहुल बाबा भाजपा और मोदी के बजाय अपनी तीन पीढ़ियों से हिसाब मांगें। राहुल और उनकी तीन पीढ़ियां आज तक अमेठी में कलेक्टर दफ्तर तक नहीं खोल सकीं और हिसाब भाजपा से मांगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरियों में बंद होंगे साक्षात्कार

himachal election bjp president amit shah statement over dhumal and jairam thakur

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुड़िया और होशियार प्रकरण वीरभद्र सिंह के राज में हुआ है। वीरभद्र और उनका परिवार भ्रष्टाचार में घिरा है जिससे प्रदेश में कांग्रेस के पांच साल जनता पर भारी पड़े हैं। 

शाह ने कहा कि हिमाचल में किसानों-बागवानों के लिए मोदी सरकार शीघ्र विशेष पैकेज देगी। सूबे में आईटी पार्क और सोबिनियर पार्क का निर्माण किया जाएगा। छोटी नौकरियों में साक्षात्कार बंद किए जाएंगे। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष गणेश दत्त, मंडी जिला चुनाव प्रभारी प्रियव्रत, गुलजारी लाल, पितांबर आदि मौजूद रहे।

मोदी-धूमल की डबल इंजन वाली गाड़ी करेगी पहाड़ का विकास

himachal election bjp president amit shah statement over dhumal and jairam thakur

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल जैसे अनुभवी नेतृत्व को कमान सौंपी है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल की डबल इंजन वाली गाड़ी पहाड़ी राज्य का विकास करेगी। 

बुधवार को गांधी चौक हमीरपुर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में दो बार धूमल के नेतृत्व में सरकार रही। प्रदेश का वह विकास नहीं हो पाया जो असल में होना चाहिए था। 

चूंकि एक बार बीजेपी और दूसरी बार कांग्रेस बारी-बारी अलग-अलग पार्टियों की सरकारें रही। उन्होंने उपस्थित जनता से आह्वान किया कि आप अब लगातार 20 साल तक चलने वाली पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी की सरकार दें। केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर प्रदेश की तस्वीर बदल देंगी।

30 करोड़ जनता के बैंक खाते खोले

himachal election bjp president amit shah statement over dhumal and jairam thakur

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि प्रदेश विकास में नंबर एक स्थान पर रहे। शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार विकास रूपी बैलून में हवा भरने का काम करती हैं, जबकि कांग्रेस सरकारें बैलून से हवा निकालने के प्रयास में रहती हैं।

केंद्र की मोदी सरकार ने 30 करोड़ जनता के बैंक खाते खोले, 2 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए, 7 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया। आज प्रदेश में वन माफिया, ड्रग्स, तबादला, खनन समेत माफिया की एक बड़ी फौज खड़ी हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के चुनाव को केवल चुनाव न समझें, बल्कि मोदी का समर्थन करने वाला चुनाव समझा जाए। जनता ऐसी सरकार चुनें जो प्रधानमंत्री से कंधे से कंधा मिलने वाली और विकास करने वाली हों, न कि केंद्र के खिलाफ रहने वाली सरकार। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गांधी चौक हमीरपुर पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। वहीं मंच पर पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने पुष्पगुच्छ, शॉल, टोपी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

प्रदेश में चल रही परिवर्तन लहर : धूमल

himachal election bjp president amit shah statement over dhumal and jairam thakur

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। शिमला समेत कई जिलों से जनप्रतिनिधि कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस बार हमीरपुर की पांचों सीटों के अलावा शिमला और मंडी जिला समेत कांगड़ा की सारी 15 सीटों पर बीजेपी जीत का परचम लहराएगी। धूमल ने मुख्यमंत्री पद के लिए नाम घोषित करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संसदीय बोर्ड का आभार जताया।

राजनीति के चाणक्य हैं अमित शाह : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश को एम्स, ऊना में पीजीआई का सेंटर, केंद्रीय विवि देहरा, 64 हाईवे, पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन, ऊना से हमीरपुर तक रेल लाइन के सर्वे और डीपीआर के लिए बजट समेत करोड़ों सौगातें मिली हैं। प्रदेश की सरकार बजट खर्च नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed