फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal election becomes Modi vs Congress in last phase of campaign

Lok Sabha Elections 2024: आखिरी चरण के प्रचार में मोदी बनाम कांग्रेस बना हिमाचल का चुनाव

Tue, 28 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अनिमेष कौशल, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
अनिमेष कौशल, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 28 May 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश का चुनाव आखिरी चरण के प्रचार में मोदी बनाम कांग्रेस बन गया है। पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेता के निशाने पर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal election becomes Modi vs Congress in last phase of campaign
हिमाचल लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आखिरी चरण के प्रचार में हिमाचल प्रदेश का चुनाव पीएम मोदी बनाम कांग्रेस बन गया है। प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए वित्तीय मदद न देने और धनबल से कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश करने का राहुल और प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाकर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बयानों में भाजपा प्रत्याशी गौण हो गए हैं। पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेता के निशाने पर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं। सोमवार को मंडी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और शिमला में कांग्रेस के एक्स सर्विसमैन विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित चौधरी की प्रेस वार्ता में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही घेरा गया। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर शिमला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा धर्मशाला में होंगे। इन दोनों के निशाने पर भी प्रधानमंत्री मोदी के ही रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


सोमवार को चंबा और शाहपुर के चंबी में आयोजित जनसभाओं में धनबल से राज्य कांग्रेस सरकार गिराने का प्रियंका गांधी ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया। केंद्र में सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को रद्द करने का एलान कर हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के युवाओं को भी साधा। नाहन और ऊना की चुनावी रैली में भी राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी नीतियां ही रही थीं। प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए वित्तीय मदद नहीं करने के लिए भी कांग्रेस सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को घेर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 मई को नाहन और मंडी में चुनावी जनसभाएं हुई थीं। इन दोनों जनसभाओं में प्रधानमंत्री ने यूपीए सरकार के समय का जिक्र कर कांग्रेस को उनकी नीतियों के लिए घेरा था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने गांधी परिवार को शाही परिवार की संज्ञा देते हुए पाकिस्तान को लेकर सख्त तेवर नहीं दिखाने का कांग्रेस पर आरोप लगाया था। केंद्र की सत्ता में कांग्रेस की वापसी होने पर राममंदिर पर तालाबंदी होने तक का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री मोदी के इन आरोपों पर पलटवार करने के लिए कांग्रेस ने अपने प्रचार की नीति में बदलाव किया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने प्रचार के जरिये सीधे प्रधानमंत्री मोदी को ही निशाने की योजना तैयार की है। इस कड़ी में राहुल गांधी ने 26 मई को नाहन और ऊना में हुई जनसभाओं में प्रधानमंत्री मोदी पर जुबानी हमला करते हुए अदानी और अंबानी के हजारों करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मुख्यमंत्री के गृह संसदीय क्षेत्र में मोर्चा संभालेंगी प्रियंका
हिमाचल के तूफानी दौर पर आईं प्रियंका गांधी मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव वाले तीन क्षेत्रों गगरेट, कुटलैहड़ और बड़सर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह संसदीय क्षेत्र का दौरा कर प्रियंका गांधी प्रदेश सरकार को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं करेंगी। सोमवार को प्रियंका गांधी चंबा और चंबी में जनसभाएं कर शाम को वापस शिमला लौट आई थीं। मंगलवार सुबह शिमला स्थित अपने घर से प्रियंका हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर जाएंगी और शाम को वापस शिमला लौटेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed