{"_id":"63498855d201161ef2615eb3","slug":"himachal-election-2022-youth-will-be-able-to-vote-till-the-last-day-of-nomination-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"himachal election: हिमाचल में नामांकन के अंतिम दिन तक वोट बना सकेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
himachal election: हिमाचल में नामांकन के अंतिम दिन तक वोट बना सकेंगे युवा
Fri, 14 Oct 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Oct 2022 09:34 PM IST
सार
प्रदेश में 17 से 25 अक्तूबर तक नामांकन करने की तिथि घोषित की गई है। ऐसे में जो युवा 17 वर्ष के हैं और 25 अक्तूबर तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें अपना वोट बनाने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
वोटर आई कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में नामांकन के अंतिम दिन तक युवा वोट बना सकेंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में 17 से 25 अक्तूबर तक नामांकन करने की तिथि घोषित की गई है। ऐसे में जो युवा 17 वर्ष के हैं और 25 अक्तूबर तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें अपना वोट बनाने का अधिकार होगा। चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं के लिए इस बार वेलकम किट देने का फैसला लिया है। मतदान केंद्रों में इन वोटरों का स्वागत किया जाएगा। आयोग ने बताया कि हिमाचल में सौ साल से ज्यादा उम्र के 1,184 बुजुर्ग हैं।
विज्ञापन
वे 1950 से मतदान कर रहे हैं। हर चुनाव में इन्होंने अपनी भागीदारी निभाई है। आयोग ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं को भी सम्मानित करेगा। अगर ये मतदान केंद्रों तक नहीं आ सकते हैं तो कर्मचारी इनके घर जाएगा और घर से मतदान करवाया जाएगा। दिव्यंाग मतदाताओं को मतदान केंद्र आने के लिए व्हील चेयर उपलब्ध होगी। अगर कोई दिव्यांग मतदान केंद्र तक आने में असमर्थ है तो उनका वोट भी घर पर ही डलवाया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड के नियमों का करना होगा पालन
भारतीय चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को कोविड नियमों का पालने करने के निर्देश दिए हैं। चहारदीवारी के भीतर बैठक करने पर कोविड नियमों का पालन करना होगा। मतदान केंद्रों में वोट डालने के दौरान उचित दूरी के नियम का पालन करना होगा। मतदान केंद्रों में बुजुर्गों और महिलाओं की अलग लाइन होगी।
विज्ञापन