फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, voting in the polling booth of first voter late Shyam Saran Negi

किन्नौर: प्रथम मतदाता दिवंगत श्याम सरण नेगी के पोलिंग बूथ में हुआ 73.2 प्रतिशत मतदान

Sat, 12 Nov 2022 08:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 08:35 PM IST
सार

 प्रथम मतदाता रहे दिवंगत श्याम सरण नेगी के निधन के बाद परिवार के सभी सदस्यों और कल्पा गांव के लोगों ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके सपने को पूरा किया। 

विज्ञापन
himachal election 2022, voting in the polling booth of first voter late Shyam Saran Negi
श्याम सरण नेगी का पोलिंग बूथ - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता रहे दिवंगत श्याम सरण नेगी के निधन के बाद परिवार के सभी सदस्यों और कल्पा गांव के लोगों ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके सपने को पूरा किया। गांव के लोगों ने सुबह से लेकर शाम तक मतदान करने के लिए बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रथम मतदाता के  पोलिंग बूथ-51 में 972 मतदाता हैं जिसमें  से 715 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया । नेगी पोलिंग बूथ में बुजुगों, महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह और जोश देखा गया। 

विज्ञापन


माताओं ने किया मतदान, बाल देखभाल केंद्रों में छोटे बच्चों की हुई पूरी देखभाल
 मतदान के दिन छोटे बच्चों और उनकी माताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय किन्नौर ने विशेष पहल करते हुए इस बार विभिन्न 87 मतदान केंद्रों पर बाल देखभाल केंद्र स्थापित किए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल के साथ आदर्श मतदान केंद्र कल्पा का निरीक्षण किया तथा मतदाताओं को अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मतदान केंद्र कल्पा में स्थापित बाल देखभाल केंद्र का भी निरीक्षण किया।   शनिवार को अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ मतदान करने पहुंचीं महिलाओं के लिए यह एक अलग अनुभव रहा। मतदान केंद्रों पर अलग से स्थापित बाल देखभाल केंद्र में बच्चों के लिए दूध,पानी, खिलौने और अन्य सुविधाएं पाकर महिलाओं ने काफी राहत महसूस की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed