फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Report summoned from all DEOs after casting vote photo went viral on social media

हिमाचल: वोट डालते सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद सभी डीईओ से रिपोर्ट तलब

Mon, 14 Nov 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 08:22 PM IST
सार

आयोग ने प्रदेश के सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मतदान के समय किसी भी वोटर को मतदान केंद्र में अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध था।

विज्ञापन
himachal election 2022, Report summoned from all DEOs after casting vote photo went viral on social media
मतदान (प्रतीकात्मक) - फोटो : i stock

विस्तार

राज्य चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में कई क्षेत्रों से पोलिंग बूथ के अंदर से मतदान करते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रदेश के सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मतदान के समय किसी भी वोटर को मतदान केंद्र में अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध था। बावजूद इसके वोटर मतदान केंद्र में मोबाइल फोन सहित कैसे प्रवेश कर गए? इसे लेकर भी आयोग ने सख्ती दिखाई है।  आयोग के अधिकारियों के अनुसार मतदान केंद्र में वोट डालते समय फोटो कैसे खींचे गए? जबकि आयोग ने मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन


इसके बाद मतदान केंद्रों में तैनात सुरक्षा बलों की मुस्तैदी पर भी अंगुलियां उठने लगी हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की कोताही भी सामने आई है। हालांकि, यह विस्तार से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह कोताही कैसे हुई? राज्य की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम दुल्टा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के पास सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो के साथ शिकायतें पहुंची हैं। इसके बाद आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग अगली कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed