{"_id":"6363b4f539d3a718df4d1c34","slug":"himachal-election-2022-ramdas-athawale-press-conference-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदास अठावले: खरगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदास अठावले: खरगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का नाटक
Thu, 03 Nov 2022 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 03 Nov 2022 06:13 PM IST
सार
रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने नहीं तोड़ने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से समाज को बांटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री रामदास अठावले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का नाटक है। वीरवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए रामदास अठावले ने कहा कि जब खरगे को मुख्यमंत्री बनाने का समय था, तब तो उनकी अनदेखी की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सामना करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इस कारण ही राहुल गांधी ने वर्ष 2019 के चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत को जोड़ने नहीं तोड़ने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। अठावले ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) का हिमाचल में विस्तार किया है।
विज्ञापन
इस बार हम विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सभी 68 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नहीं भूले हैं। कांग्रेस भी महात्मा गांधी को न भूले। अठावले ने कहा कि देश में आरक्षण जाति आधार पर मिलता है। जब जातीय भेदभाव दिलों से दूर हो जाएगा, तभी आरक्षण को खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन