फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, Prime Minister Narendra Modi appealed for maximum voting in the assembly elections

हिमाचल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील

Wed, 09 Nov 2022 11:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 11:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। इस अपील को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है और ज्यादा से ज़्यादा लोगों तक इसे शेयर करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Prime Minister Narendra Modi appealed for maximum voting in the assembly elections
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। इस अपील को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया है और ज्यादा से ज़्यादा लोगों तक इसे शेयर करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस अपील में कहा है कि इस समय जब आप देवभूमि के भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण मत दे रहे हैं तो वह प्रदेशवासियों के अनवरत आशीष और प्रेम के लिए वह नमन करते हैं।

विज्ञापन


मोदी ने अपील की है कि उन्हें विश्वास है कि पिछली बार की तरह इस बार भी उनका आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहेगा और एक बार हिमाचल में फिर से कमल का फूल खिलेगा। मोदी ने अपील में लिखा है कि डाला गया एक-एक वोट उनकी ताकत बढ़ाएगा। वह इस बार भी अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करते हैं। हिमाचल में डबल इंजन सरकार ने तेजी से काम किया है। वर्ष 2014 में जब वह केंद्र में आए तो यहां दूसरे दल की सरकार थी, उस सरकार ने केंद्र की योजनाओं को आगे बढ़ने नहीं दिया। 2017 में भाजपा सरकार बनी तो तेजी से काम हुए। अब भी इन कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed