फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Polling parties leave for three sub-divisions from Shimla, paragliders gave the messa

Himachal: शिमला से तीन उपमंडलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कुल्लू में पैराग्लाइडरों ने दिया मतदान का संदेश

Tue, 08 Nov 2022 09:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 09:52 PM IST
सार

कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए बुधवार को एक पार्टी को हेलिकाप्टर से और दूसरी को होली के रास्ते पैदल रवाना किया जाएगा। वहीं, काजा और पांगी के लिए पहले ही हेलिकाप्टर से ईवीएम भेजी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
himachal election 2022, Polling parties leave for three sub-divisions from Shimla, paragliders gave the messa
पैराग्लाइडरों ने दिया मतदान का संदेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से ईवीएम और चुनाव कर्मियों को लेकर मंगलवार को एचआरटीसी की तीन बसें शिमला से रामपुर, रोहड़ू और चौपाल रवाना हुईं। बाहरी विस क्षेत्र में ड्यूटी देने वाले इन कर्मियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अधिक दूरी वाले केंद्रों में रवानगी होगी। उधर, कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए बुधवार को एक पार्टी को हेलिकाप्टर से और दूसरी को होली के रास्ते पैदल रवाना किया जाएगा। वहीं, काजा और पांगी के लिए पहले ही हेलिकाप्टर से ईवीएम भेजी जा चुकी हैं।  प्रदेश भर के लिए 10 और 11 नवंबर को चुनाव सामग्री सहित पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 10 को राज्य के जिलों से अधिक दूरी के और 11 को नजदीक के मतदान केंद्रों को पोलिंग दल भेजे जाएंगे।  इस बार निर्वचन आयोग ने विधानसभा चुनाव करने को प्रदेश भर में कुल 7,881 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इन मतदान केंद्रों में 7,881 पोलिंग दल तैनात रहेंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश भर से 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव करने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां 10 और 11 नवंबर को चुनाव सामग्री के साथ रवाना की जाएंगी।  

विज्ञापन


पैराग्लाइडरों ने दिया मतदान करने का संदेश स्वीप के तहत पीज से ढालपुर मैदान तक भरी उड़ान 
 मतदान को बढ़ाने तथा हर वर्ग के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम में पहल बार पैराग्लाइडिंग से लोगों का मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ सटी पीज की पहाड़ी से बारी-बारी से दस पैराग्लाइडरों ने उड़ान भरी और लोगों को 12 नवंबर को मतदान का संदेश दिया। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना नेगी और जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने भी पैराग्लाइडरों के साथ उड़ान भरी। जिला निर्वाचन विभाग कुल्लू ने अटल बिहारी वाजपेयी खेल एवं पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सहयोग से मंगलवार दोपहर को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पैराग्लाइडिंग इंवेट का आयोजन किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि पैराग्लाइडिंग इवेंट आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुल्लू जिला के मतदाताओं को 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित व जागरूक करना है।  इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी खेल एवं पर्वतारोहण संस्थान के गिमनर सिंह, सिकंदर ठाकुर, संयम ठाकुर, अश्वनी, सिद्धार्थ ठाकुर, हेमराज, पवन शर्मा, दुष्यंत चंद्रा, विवेक कुमार व सुनील कुमार को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed