HP Politics: कांग्रेस नेताओं के दिल्ली से लौटते ही हिमाचल में गरमाने लगी राजनीति, जानिए पूरा मामला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से शिमला और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नादौन में पार्टी प्रत्याशी मिलने पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के बैठक करने से प्रदेश कांग्रेस में एक नया गुट तैयार होने की भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव के प्रचार से कांग्रेस नेताओं के हिमाचल लौटते ही प्रदेश में राजनीति फिर गरमाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से शिमला और चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नादौन में पार्टी प्रत्याशी मिलने पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ में कांग्रेस के चार प्रत्याशियों के बैठक करने से प्रदेश कांग्रेस में एक नया गुट तैयार होने की भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं।सभी कांग्रेस नेता अब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रह कर ही 8 दिसंबर तक मतगणना का इंतजार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दो दिन पहले शिमला आ गई थीं। रामलाल ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर यहां आकर प्रतिभा सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। शुक्रवार को बल्ह से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने प्रतिभा सिंह से मुलाकात कर मतदान संबंधी फीडबैक दिया।
दिल्ली एमसीडी इलेक्शन के ऑब्जर्वर और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया पैनेलिस्ट अनिल गोयल ने भी शिमला पहुंचते ही प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। नादौन में सुखविंद्र सिंह सुक्खू से दून से प्रत्याशी राम कुमार चौधरी और बंजार से प्रत्याशी खीमी राम शर्मा ने मुलाकात की। वहीं, चंडीगढ़ के एक निजी होटल में कांग्रेस के चार प्रत्याशियों की बैठक को लेकर भी चर्चाएं हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों विनय कुमार, भवानी सिंह पठानिया, आशीष बुटेल और ठाकुर सिंह भरमौरी की चंडीगढ़ में मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान क्या राजनीतिक चर्चाएं हुई हैं, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की गतिविधियां अभी अन्य नेताओं के मुकाबले कम हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर पांच वर्षों तक मोर्चा संभालने वाले मुकेश अग्निहोत्री ने अभी किसी भी नेता से मुलाकात नहीं की है। मुकेश क्या समीकरण बना रहे हैं, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।