{"_id":"633af13bf6f9b20b7c2884c2","slug":"himachal-election-2022-new-block-committees-will-be-formed-in-himachal-as-soon-as-the-congress-candidate-is-d","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Congress: कांग्रेस प्रत्याशी तय होते ही हिमाचल में बनाई जाएंगी नई ब्लॉक कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Congress: कांग्रेस प्रत्याशी तय होते ही हिमाचल में बनाई जाएंगी नई ब्लॉक कमेटियां
Tue, 04 Oct 2022 10:58 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:58 AM IST
सार
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में भंग की गई ब्लॉक कमेटियों की नई कार्यकारिणी में पार्टी उम्मीदवारों को भी विश्वास में लिया जाना है। विधानसभा चुनाव के दौरान हाईकमान ब्लॉक स्तर पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहता है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस हाईकमान से प्रत्याशियों के टिकट घोषित होने के बाद हिमाचल प्रदेश में नई ब्लॉक कमेटियां बनाई जाएंगी। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हाईकमान ने अभी तक आठ ब्लॉक कमेटियां भंग की हैं। दस अक्तूबर के बाद हाईकमान कभी पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में भंग की गई ब्लॉक कमेटियों की नई कार्यकारिणी में पार्टी उम्मीदवारों को भी विश्वास में लिया जाना है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दौरान हाईकमान ब्लॉक स्तर पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहता है। चुनाव के दौरान पार्टी कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इन सब पहलुओं को ध्यान में रखकर पार्टी फूंक-फूंक कर कदम उठाना चाहती है। पच्छाद और मंडी सदर ब्लॉकों में कांग्रेस भितरघात से भी बचना चाहती है। यही स्थिति अन्य छह ब्लॉकों में भी है। इस कारण हाईकमान पहले पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय करने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है।
विज्ञापन
इन आठ ब्लॉकों में बनेगी नई कार्यकारिणी
हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश में कांग्रेस के आठ ब्लॉक कमेटियों को अभी तक भंग किया जा चुका है। इनमें मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कसौली बीसीसी, कांगड़ा बीसीसी, हमीरपुर बीसीसी, सरकाघाट बीसीसी, जोगिंद्रनगर बीसीसी, सुलह बीसीसी और पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामिल हैं। इन ब्लॉकों की नई कमेटियां बनाई जानी हैं।
विज्ञापन