फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Election 2022: Nagrota Bagwan Assembly Seat Profile and History

Nagrota Bagwan Assembly Seat: इस बार नगरोटा बगवां में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, नतीजों पर सभी की निगाहें

Tue, 29 Nov 2022 11:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 11:17 PM IST
सार

नगरोटा बगवां में जिला कांगड़ा में सबसे अधिक मतदान इस हल्के में हुआ है। ऐसे में मतदाताओं का रुझान सरकार के पक्ष में रहा या फिर विपक्ष की तरफ, स्थिति 8 दिसंबर को ही स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Nagrota Bagwan Assembly Seat Profile and History
अरुण कुमार कूका व रघुवीर सिंह बाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद टांडा मेडिकल कॉलेज की पहचान रखने वाले हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में माना जा रहा है। नगरोटा बगवां में अगर पिछले चुनावों पर नजर दौड़ाए तो यहां पर दो बार कांग्रेस, जबकि एक बार भाजपा ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


वहीं इस बार के चुनावों में नगरोटा बगवां में जिला कांगड़ा में सबसे अधिक मतदान इस हल्के में हुआ है। ऐसे में मतदाताओं का रुझान सरकार के पक्ष में रहा या फिर विपक्ष की तरफ, स्थिति 8 दिसंबर को ही स्पष्ट हो पाएगी। इस चुनाव में भाजपा के मौजूदा विधायक अरुण कुमार कूका और कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के पुत्र रघुवीर सिंह बाली के अलावा आम आदमी पार्टी की टिकट पर उमाकांत डोगरा और एक निर्दलीय प्रत्याशी सिकंदर कुमार ने यहां से चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरोटा बगवां में इस बार 76.80 फीसदी हुआ मतदान
 इस हलके में 45,212 पुरुष और 44,686 महिलाओं सहित मतदाताओं की कुल संख्या 89,898 है। जबकि 76.80 प्रतिशतता के साथ कुल 69,043 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसमे 36,266 महिलाएं और 32,777 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed