Kangra: जेपी नड्डा बोले- विधायक ओ चुनणा, जेड़ा ए ना बोले कि मेरी ऊपर नी चलदी
गुरुवार को फतेहपुर के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा देश के समग्र विकास के लिए एक मिशन की तरह काम करती है। दूसरी तरफ कांग्रेस कमीशन के लिए काम करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी इस बार रिवाज बदलने जा रही है। ऐसे में ऐसा विधायक चुनिए, जो आपका हर काम करवा सके। पहाड़ी में उन्होंने कहा कि विधायक ओ चुनणा, जेड़ा ए न बोले कि मेरी ऊपर नी चलदी। नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस जोश को दो दिन तक होश के साथ बरकरार रखें। वह कांग्रेस को अच्छे से जानते हैं। ये लोग दिन के उजाले में नहीं बल्कि रात के अंधेरे में वोटरों को लालच देने की फिराक में रहते हैं। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दो रातें जागकर पहरा देना होगा और विरोधियों के मंसूबे कामयाब नहीं होने देने हैं।
गुरुवार को फतेहपुर के रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा देश के समग्र विकास के लिए एक मिशन की तरह काम करती है। दूसरी तरफ कांग्रेस कमीशन के लिए काम करती है। दोनों पार्टियों की कार्यशैली में यही फर्क है। इसे अब पूरा देश समझ चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ फतेहपुर या हिमाचल का ही नहीं है। यह देश और प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। नड्डा ने कहा कि वह राजनीति को तालियों की गड़गड़ाहट से पहचान लेते हैं। भाजपा ने फतेहपुर की जनता को विधायक पद का नहीं बल्कि एक मंत्री प्रत्याशी दिया है। नड्डा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित में शुरू की गईं योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस 70 वर्षों में नहीं कर पाई, वह काम मोदी सरकार ने महज 8 साल में पूरे भी कर दिए हैं। जयराम ठाकुर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने केंद्र की योजनाओं का विस्तार करते हुए प्रदेशवासियों के लिए और भी सहूलियत प्रदान की है।
ओपीएस बहाली पर सब्जबाग दिखा रही कांग्रेस : गजेंद्र सिंह
कांग्रेस हिमाचल के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली का सब्जबाग दिखा रही है। अगर पुरानी पेंशन देनी ही है तो जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर अभी तक इसे बहाल क्यों नहीं किया गया। यह बात केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजस्थान के मुख्यमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं, जबकि उनके अपने ही प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी शासन देने में कांग्रेस को महारत हासिल है। कांग्रेस प्रदेश में रिवाज की परंपरा कायम रहने के सहारे है, जबकि भाजपा रिवाज बदलने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जितना मांगा, उन्होंने उससे ज्यादा हिमाचल को दिया है। भाजपा के नेताओं में प्रदेश का विकास करवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि लटकाना, अटकाना व भटकाना कांग्रेस का काम रहा है।