फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 jdu leader kc tyagi press conference in shimla

Himachal Election: केसी त्यागी बोले- बिना कांग्रेस विपक्षी एकता संभव नहीं

Sun, 06 Nov 2022 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Nov 2022 08:51 PM IST
सार

केसी त्यागी ने कहा कि जब से नीतीश कुमार ने एनडीए को छोड़ा है, तब से विपक्षी नेता एकजुट हो रहे हैं। नीतीश का मानना है कि कांग्रेस के बिना कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आज देश के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।

विज्ञापन
himachal  election 2022  jdu leader kc tyagi press conference in shimla
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि बिना कांग्रेस के विपक्षी एकता संभव नहीं है। हिमाचल में कांग्रेस की जीत 2024 के लोकसभा चुनाव में आधारशिला का काम करेगी। त्यागी ने कहा कि हिमाचल में किसानों को किसी भी उत्पाद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिलता, जबकि यह जरूरी है। हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में आने पर सभी फलों और सब्जियों के लिए एमएसपी देगी।

विज्ञापन


त्यागी रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। वह केवल प्रबंधक हैं और सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के काम में लगे हुए हैं। वह संपूर्ण विपक्षी एकता के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार ने एनडीए को छोड़ा है, तब से विपक्षी नेता एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन


नीतीश का मानना है कि कांग्रेस के बिना कोई विकल्प नहीं हो सकता है। आज देश के लिए भाजपा को हराना जरूरी है। ईडी और सीबीआई विपक्ष को दबाने के लिए केंद्र सरकार के औजार बने हुए हैं। किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने एक कमेटी बनाकर एमएसपी की बात कही थी। जो कमेटी बनी, उसमें 99 फीसदी सदस्य एमएसपी के विरोध में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed