{"_id":"6387268a5edeff63272aae91","slug":"himachal-election-2022-indora-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indora Assembly Seat: इंदौरा सीट पर 15 वर्षों से भाजपा-निर्दलीय का रहा कब्जा, इस बार मुकाबला रोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indora Assembly Seat: इंदौरा सीट पर 15 वर्षों से भाजपा-निर्दलीय का रहा कब्जा, इस बार मुकाबला रोचक
Wed, 30 Nov 2022 03:16 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Nov 2022 03:16 PM IST
सार
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र पर 15 वर्षों से भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार यहां दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
रीता धीमान व मलेंद्र राजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिव की नगरी काठगढ़ से जुड़े इंदौरा विधानसभा क्षेत्र पर 15 वर्षों से भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा रहा है। इस सीट से भाजपा के देसराज और रीता धीमान के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मनोहर धीमान जीत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन इस बार यहां दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से इस बार सात प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
इनमें कांग्रेस पार्टी से मलेंद्र राजन, भाजपा से रीता धीमान, भाजपा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान निर्दलीय, स्वर्गीय विधायक देशराज के बेटे निर्मल प्रसाद, आदमी पार्टी से जगदीश बग्गा, बहुजन समाज पार्टी से हंसराज, हिंदू समाजवादी पार्टी से लक्ष्मण दास ने चुनाव लड़ा है। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबला बेहद रोचक कर दिया है।
विज्ञापन
इंदौरा में हुआ 72.38 प्रतिशत मतदान
इंदौरा में स्थित काठगढ़ महादेव का यह मंदिर विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां दो भागों में बंटा शिवलिंग है। इसे अर्धनारीश्वर शिवलिंग भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती और भगवान शिव के दोनों भागों के बीच का अंतर घटता बढ़ता रहता है। यह अंतर ग्रहों व नक्षत्रों के परिवर्तित होने के अनुसार ही बदलता रहता है। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में कुल वोट 91,857 वोटर हैं। इस बार के चुनाव में 33,050 महिला और 33,440 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में कुल 72.38 प्रतिशत मतदान हुआ।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।