{"_id":"63668f212731f12bde3d71fd","slug":"himachal-election-2022-illegal-liquor-narcotics-seized-so-far-worth-crores-in-the-midst-of-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विधानसभा चुनावों के बीच अब तक 37.17 करोड़ मूल्य की अवैध शराब, नशीले पदार्थ किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विधानसभा चुनावों के बीच अब तक 37.17 करोड़ मूल्य की अवैध शराब, नशीले पदार्थ किए जब्त
Sat, 05 Nov 2022 09:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:59 PM IST
सार
विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान 22.32 लाख रुपये की नकदी जब्त की।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान 22.32 लाख रुपये की नकदी जब्त की। 11.41 लाख रुपये मूल्य की 2,500 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर जब्त की है। विभागों ने संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 37,17, 21,989 रुपये मूल्य की अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त किए और जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की नाकाबंदी में 1,35,50,000 रुपये की नकदी जब्त की गई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1,10,50,158 रुपये मूल्य की 27,479 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। प्रदेश भर में अब तक पुलिस और आयकर विभाग ने अब तक कुल 14,93,98,560 रुपये की नकदी जब्त की गई है। पुलिस, राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 12,39,98,263 रुपये मूल्य की 8,57,516.491 लीटर शराब, बीयर जब्त की है।
विज्ञापन