फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Holiday for government, non-government employees on the day of assembly elections

Himachal: विधानसभा चुनाव के दिन सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारियों को अवकाश

Fri, 11 Nov 2022 03:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2022, Holiday for government, non-government employees on the day of assembly elections
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, निगम, बोर्डों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए मतदान के दिन 12 नवंबर 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए यह वैतनिक अवकाश होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि जो कर्मचारी अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं, वह मतदान के एक दिन पहले 11 नवंबर को विशेष आकस्मिक अवकाश कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन



लेकिन उन्हें संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि कर्मचारी ने अपना वोट डाला है। इसके अतिरिक्त श्रम एवं रोजगार विभाग, हिमाचल प्रदेश ने राज्य में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, वाणिज्यिक व अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को वोट डालने के लिए वैतनिक अवकाश प्रदान करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह की अधिसूचना भारत सरकार के ईपीएफओ और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से भी जारी की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि हिमाचल के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब के अतिरिक्त केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए भी इस प्रकार की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार इन राज्यों में कार्यरत सरकारी, अर्ध सरकारी कर्मचारी जो हिमाचल प्रदेश में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, उन्हें वोट डालने के लिए 12 नवंबर 2022 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed