फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Hoarding war broke out between Congress and BJP in shimla, now a new election slogan h

सियासत: शिमला में कांग्रेस और भाजपा में छिड़े होर्डिंग वार में नया मोड़, अब नया चुनावी नारा आया सामने

Wed, 09 Nov 2022 03:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 03:24 PM IST
सार

 शिमला की प्राइम लोकेशन लिफ्ट कार पार्किंग पर 12 घंटे के बीच दोनों दलों ने एक बार फिर होर्डिंग बदल कर एक दूसरे पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Hoarding war broke out between Congress and BJP in shimla, now a new election slogan h
कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा होर्डिंग वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच कांग्रेस-भाजपा की होर्डिंग वॉर चरम पर पहुंच गई है। शिमला की प्राइम लोकेशन लिफ्ट कार पार्किंग पर 12 घंटे के बीच दोनों दलों ने एक बार फिर होर्डिंग बदल कर एक दूसरे पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने होर्डिंग पर नया नारा दिया है ‘कांग्रेस 60 बीजेपी 8, जीत रही है कांग्रेस’। भाजपा ने भी होर्डिंग के जरिये कांग्रेस पर तंज कसा है। कांग्रेस ने 5 नवंबर को ‘आ रही है कांग्रेस’ होर्डिंग लगाई थी जिसके सामने भाजपा ने व्यंग्यात्मक तरीके से जयराम जी के शपथ ग्रहण में लिखकर होर्डिंग लगा दी। 

 पूरा वाक्य बना, जयराम जी के शपथ ग्रहण में आ रही है कांग्रेस। दूसरे ही दिन कांग्रेस ने अपना होर्डिंग बदल कर लिखवा दिया, शपथ का सपना टूटेगा क्योंकि आ रही है कांग्रेस। 8 नवंबर की सुबह भाजपा ने होर्डिंग के लिए नई जगह किराये पर लेकर कांग्रेस के होर्डिंग के ठीक सामने नया होर्डिंग लगाया, ‘फिर से विपक्ष में’। पूरा वाक्य बना, शपथ का सपना टूटेगा क्योंकि आ रही है कांग्रेस, फिर से विपक्ष में।कांग्रेस ने बिना समय गवांए दोपहर 12:30 बजे फिर से अपना होर्डिंग बदलवा दिया। नए होर्डिंग में नारा दिया ‘कांग्रेस 60 बीजेपी 8, जीत रही है कांग्रेस’। लिफ्ट कार पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस में होर्डिंग वॉर छिड़ा है। दोनों दल होर्डिंग लगाने के लिए हजारों रुपये किराया खर्च रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में खूब चर्चा
लिफ्ट कार पार्किंग कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के ठीक सामने हैं। चुनाव के चलते इन दिनों कांग्रेस के बड़े नेताओं का राजीव भवन में खूब आना-जाना चल रहा है। राजीव भवन की पार्किंग से लेकर प्रदेशाध्यक्ष के कमरे और सम्मेलन कक्ष की खिड़कियों से लिफ्ट कार पार्किंग पर लगे होर्डिंग सामने दिखते हैं। शहर के लोग भी इन होर्डिंग को लेकर सोशल मीडिया में खूब मजे ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही कंपनी के पास है विज्ञापन का ठेका
लिफ्ट कार पार्किंग पर विज्ञापन का ठेका एक ही निजी कंपनी के पास है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के होर्डिंग बनाने और लगाने का काम यही कंपनी देख रही है। होर्डिंग को लेकर भाजपा कांग्रेस में चल रहे कंपीटीशन का सीधा फायदा होर्डिंग बनाने वाली कंपनी को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed