फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Himachal Politics, more Congress leaders on the target of BJP, the problems of Congre

Himachal Politics: हॉलीलॉज के भी करीबी रहे हैं महाजन, अभी और कांग्रेस नेता भाजपा के निशाने पर

Thu, 29 Sep 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Sep 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को झटक लेने के बाद हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अभी कई और कांग्रेस नेता भाजपा के निशाने पर हैं। गुटों में बंटी कांग्रेस की इससे मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 
loader
himachal election 2022, Himachal Politics, more Congress leaders on the target of BJP, the problems of Congre
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के  हिमाचल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को झटक लेने के बाद हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अभी कई और कांग्रेस नेता भाजपा के निशाने पर हैं। गुटों में बंटी कांग्रेस की इससे मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। सत्ता में बदलाव का ट्रेंड तोड़ने की रणनीति के तहत भाजपा ने कांग्रेस को एक के बाद एक झटके देने शुरू किए हैं। पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के विशेष रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन के भाजपा में जाने से तो कांग्रेस की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। कांग्रेस के बड़े रणनीतिकार रहने के साथ हर्ष महाजन हॉलीलॉज के भी राजदार हैं। वह आने वाले दिनों में वीरभद्र परिवार की परेशानी भी बढ़ा सकते हैं। ज्वाइनिंग के तुरंत बाद उन्होंने प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह पर हमला बोला कि प्रदेश में भी कांग्रेस में दिल्ली की तरह ही मां-बेटे का राज है। 



हिमाचल में सियासी खो-खो का सिलसिला भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम के कांग्रेस में जाने से शुरू हुआ। भाजपा ने चार विधायकों को अपने पक्ष में कर लिया। पहले दो निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और प्रकाश राणा को मिलाया। उसके बाद कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र राणा से कांग्रेस छुड़ाई। पवन काजल भी कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष थे। इसके बाद देहरा के पूर्व विधायक रहे योगराज भी भाजपा में शामिल किए। ठियोग से पूर्व भाजपा विधायक राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा पहले ही भाजपा में चली गई थीं। अब दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन को अपने साथ मिलाकर कांग्रेस ने बड़ा तीर मारा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की नजर अब हमीरपुर, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के इसी स्तर के तीन कांग्रेस नेताओं पर भी है। इनसे संवाद कभी भी सिरे चढ़ सकता है।  


प्रतिभा-विक्रमादित्य से वीरभद्र जैसे संबंध नहीं रह गए थे 
पिछले विधानसभा चुनाव में तो हर्ष महाजन पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज शिमला मेें ही कैंप लगाए बैठे थे, मगर उनके कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह से वैसे संबंध नहीं गए थे, जैसे वीरभद्र सिंह के साथ रहे थे। सूत्रों के अनुसार हाल ही में हर्ष महाजन और एक अन्य गुट के नेताओं में हॉलीलॉज में ‘तू-तू, मैं-मैं’ तक हो गई थी। हर्ष महाजन के बाद उनके खेमे में जुडे़ कई कांग्रेस नेता भी भाजपा में जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed