फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 himachal police 110 naka in state for checking

हिमाचल: सूबे की सीमाओं पर लगाए 110 नाके, हर गाड़ी की हो रही जांच

Sun, 16 Oct 2022 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Oct 2022 07:52 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को प्रदेश की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है। चुनाव आचार संहिता लगते ही हिमाचल चुनाव विभाग पल-पल की जानकारी ले रहा है।

विज्ञापन
himachal election 2022 himachal police 110 naka in state for checking
हरोली क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण करते एडीजीपी अभिषेक त्रिवेदी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव के चलते पड़ोसी राज्यों के साथ लगतीं सूबे की सीमाओं पर 110 नाके  लगाए गए हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही है। नकदी, अवैध तरीके से रखी शराब, अवैध खनन व नशीले पदार्थों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। नशीले पदार्थों को पकड़ने के लिए भी 65 दल गठित किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को प्रदेश की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है। चुनाव आचार संहिता लगते ही हिमाचल चुनाव विभाग पल-पल की जानकारी ले रहा है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से पिछले दो दिनों में अवैध तरीके से रखी करीब 807 लीटर शराब को कब्जे में लिया है। शराब की 325 बोतलें बरामद की गई हैं। विभाग ने कांगड़ा के नूरपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी दबिश देकर 550 लीटर लाहन को कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट किया है। मंडी जिला में 10 लीटर लाहन को कब्जे में लिया गया है।  
विज्ञापन


राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभाग गैर कानूनी तरीके से रखी शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शराब की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश में स्थित सभी बॉटलिंग प्लांट्स, वाइनरी एवं थोक विक्रेताओं के गोदामों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति शराब से संबंधित शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-8062 या व्हाट्सएप नंबर 9418611339 पर दर्ज करवा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed