फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 himachal congress may release first list of 40 candidates

Himachal Election 2022: 40 नामों पर बनी आम सहमति, कांग्रेस आज जारी कर सकती है सूची

Tue, 27 Sep 2022 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Sep 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के 40 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारने के लिए लगभग 40 नामों पर आम सहमति बन चुकी है। 28 सीटों पर अभी पेच फंसा है।
loader
himachal election 2022 himachal congress may release first list of 40 candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक होगी। प्रदेश के 40 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारने के लिए लगभग 40 नामों पर आम सहमति बन चुकी है। 28 सीटों पर अभी पेच फंसा है। अधिक दावेदारों वाली इन सीटों के लिए बनाए गए पैनल से भी हाईकमान को बैठक के दौरान अवगत कराया जाएगा।



केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, दीपादास मुंशी सहित कई अन्य मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने बीते दिनों नई दिल्ली में की बैठक में 47 सीटों में से अधिकांश के लिए एक-एक और कुछ के लिए दो-दो नामों की सूची बनाकर केंद्रीय कमेटी को भेजी है।


वर्तमान विधायकों, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों और दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को टिकट देने की वकालत की गई है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की बैठक में करीब 40 प्रत्याशियों को तय कर लिया जाएगा। पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। पैनल वाली सीटों को लेकर अक्तूबर के पहले सप्ताह में दोबारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed