फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Former minister and two former MLAs cut tickets in second list of Congress

Congress Candidate Second list HP: कांग्रेस की दूसरी सूची में पूर्व मंत्री व दो पूर्व विधायकों के कटे टिकट

Fri, 21 Oct 2022 10:56 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार देर रात को जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।
loader
himachal election 2022, Former minister and two former MLAs cut tickets in second list of Congress
पूर्व मंत्री व दो पूर्व विधायकों के कटे टिकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार देर रात को जारी हुई कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। पूर्व मंत्री और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक जगजीवन पाल और राकेश कालिया पर पार्टी  ने इस बार भरोसा नहीं जताया है। कांग्रेस ने गगरेट, चिंतपूर्णी, सुलह, करसोग, नाचन और सरकाघाट सीट से इस बार नए चेहरों पर दांव खेला है। गुरुवार दोपहर को कांग्रेस में शामिल किए गए चैतन्य शर्मा को पार्टी ने गगरेट से प्रत्याशी बनाकर राकेश कालिया को साइड लाइन कर दिया है। चिंतपूर्णी से पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार की जगह सुदर्शन सिंह बबलू, सुलह से जगजीवन पाल की जगह कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया को मौका दिया है। 



करसोग से पूर्व विधायक मनसा राम के पुत्र महेश राज को टिकट दिया है। नाचन और सरकाघाट से भी नए चेहरे उतारे गए हैं। वीरवार शाम को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशीष शर्मा को हमीरपुर से टिकट देने की तैयारी है। जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पांवटा साहिब से किरनेश जंग संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। किन्नौर में विधायक जगत सिंह और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी में प्रत्याशी बनने के लिए अभी भी मुकाबला जारी है। कांग्रेस ने वर्तमान 20 विधायकों में से सिर्फ एक विधायक जगत सिंह नेगी को अभी तक दोबारा प्रत्याशी नहीं बनाया है। उधर, युवा कांग्रेस कोटे से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपति ठाकुर और महासचिव सुरजीत सिंह भरमौरी पार्टी प्रत्याशी बनने से चूक गए हैं। इनकी जगह पार्टी ने पुराने प्रत्याशियों पर ही विश्वास जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed