फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, Former district president of Congress Suman Chaudhary from Balh assembly constituency

शिमला: बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी भाजपा में शामिल

Thu, 20 Oct 2022 11:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Oct 2022 11:44 PM IST
सार

बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा में शामिल हुईं।
 

विज्ञापन
himachal election 2022, Former district president of Congress Suman Chaudhary from Balh assembly constituency
कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा में शामिल हुईं।  वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और मंगल पांडे की उपस्थिति में समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुईं। सुमन चौधरी कांग्रेस से पार्टी टिकट की दावेदार भी थीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की ताकत दिन प्रति दिन बढ़ रही है। सुमन चौधरी का शामिल होना भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन


 सुमन चौधरी ने कहा कि वह भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगी और बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जरूर जीत दर्ज होगी। कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर भाजपा, सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज से प्रभावित हूं, इसलिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। बल्ह में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों समर्थक भी भाजपा में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed