{"_id":"63909ca3b9c069412c0d397c","slug":"himachal-election-2022-for-the-first-time-cm-jairam-will-listen-to-the-results-in-shimla-outside-his-home-are","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पहली बार अपने गृह क्षेत्र सराज से बाहर शिमला में परिणाम सुनेंगे सीएम जयराम, रिज मैदान पर खाए गोल गप्पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पहली बार अपने गृह क्षेत्र सराज से बाहर शिमला में परिणाम सुनेंगे सीएम जयराम, रिज मैदान पर खाए गोल गप्पे
Wed, 07 Dec 2022 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:32 PM IST
सार
नतीजे आने की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां पर गोल गप्पे खाए। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने मालरोड की सैर की। उनके साथ शिमला शहरी विधानसभा सीट के प्रत्याशी संजय सूद सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने रिज मैदान पर खाए गोल गप्पे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल में विधानसभा चुनाव नतीजे आने की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिज मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां पर गोल गप्पे खाए। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने मालरोड की सैर की। उनके साथ शिमला शहरी विधानसभा सीट के प्रत्याशी संजय सूद सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आज सुबह आठ बजे के बाद से आना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में मतगणना से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज और मालरोड की सैर की। 2017 में भी भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबसे पहले रिज मैदान घूमने पहुंचे थे।
विज्ञापन
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार के चुनाव में प्रदेशवासियों ने जोश के साथ मतदान किया है। प्रदेश के इतिहास में आज तक का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ है। वीरवार को चुनाव नतीजे को लेकर सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। अधिकांश एक्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के संकेत दिए है। कहा कि चुनाव में सब जीत का दावा करते हैं, लेकिन हम चुनाव से पहले कह रहे हैं कि अबकी बार भाजपा सरकार बनेगी। इस बार परिस्थितियां कुछ और हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार मतगणना के दिन अपने गृह क्षेत्र सराज से बाहर रहकर विधानसभा चुनाव परिणाम सुनेंगे। वह राजधानी शिमला स्थित अपने निवास स्थान ओक ओवर रहेंगे। सराज विधानसभा क्षेत्र से उनका यह सातवां चुनाव है। पिछले पांच चुनाव में वह लगातार जीते हैं और यह परिणाम उन्होंने सराज और मंडी में रहकर ही सुने हैं। अब कार्यकर्ताओं को सीएम की जीत के सिक्सर का इंतजार है। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम जयराम की जीत पर जश्न मनाने के लिए पहले ही थुनाग स्थित हलवाई लाल सिंह और डागी राम पंडित को 2 क्विंटल लड्डू बनाने का ऑर्डर दिया है। कार्यकारिणी सदय पीतांबर लाल ने बताया कि थुनाग में सीएम जयराम ठाकुर की जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं और लोगों को लड्डू बांटे जाएंगे।
विज्ञापन