{"_id":"6370e0b1e698635b5770f38e","slug":"himachal-election-2022-evm-reached-through-army-helicopter-in-bhuntar-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: सेना के हेलिकॉप्टर से भुंतर पहुंचाईं ईवीएम, आठ दिसंबर को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: सेना के हेलिकॉप्टर से भुंतर पहुंचाईं ईवीएम, आठ दिसंबर को होगी मतगणना
Sun, 13 Nov 2022 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Nov 2022 05:49 PM IST
सार
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद 92 ईवीएम को सेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से भुंतर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
सेना के हेलिकॉप्टर से भेजीं ईवीएम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम को सेना के हेलिकॉप्टर से कुल्लू के भुंतर पहुंचाया गया। आईटीबीपी जवानों की कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को भुंतर स्थित जनजातीय भवन में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। आठ दिसंबर को लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के मतों की मतगणना भुंतर में ही होगी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद 92 ईवीएम को सेना के हेलिकॉप्टर के माध्यम से भुंतर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह पहली फ्लाइट से लाहौल और उदयपुर की 63 ईवीएम को भुंतर पहुंचाया गया। काजा से 29 ईवीएम को भी हेलिकॉप्टर के माध्यम से भुंतर पहुंचाया गया। यहां ईवीएम की सीसीटीवी कैमरों की निरागनी के साथ आईटीबीपी, बटालियन और स्थानीय पुलिस के तीन घेरे में होंगी।
विज्ञापन