{"_id":"63610dc8444c38415d1bc5c7","slug":"himachal-election-2022-dr-jitendra-singh-said-that-now-only-modi-and-jairam-government-will-implement-the-ol","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- अब पुरानी पेंशन प्रणाली को भी मोदी और जयराम सरकार ही लागू करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: डॉ. जितेंद्र सिंह बोले- अब पुरानी पेंशन प्रणाली को भी मोदी और जयराम सरकार ही लागू करेगी
Tue, 01 Nov 2022 06:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:03 PM IST
सार
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष मामलों के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष मामलों के राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि नई पेंशन प्रणाली को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ही लागू किया है। उन्होंने कहा कि इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि वर्ष 2004 में ओपीएस को समाप्त करने का निर्णय तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने लिया था और अब कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को भुना रही है।
विज्ञापन
अगर कांग्रेेस इस बारे में गंभीर थी तो इसने पुरानी पेंशन स्कीम को पिछले कार्यकाल में लागू क्योें नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उन पिछले पापों का प्रायश्चित करने को तैयार है, जो कांग्रेस ने किए हैं। उन्होंने कहा कि अब पुरानी पेंशन प्रणाली को भी मोदी और जयराम सरकार ही लागू करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पुरानी पेंशन लेने के पक्ष में हैं तो कुछ नहीं हैं। सारे मतों पर विचार करने के बाद ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। पिछली घोषणाओं पर ही गौर करें तो उन्हें भी कहां लागू किया गया है। कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति कर रही है। उन्होंने 21 सीटों पर भाजपा के बागियों के खडे़ होने पर कहा कि बगावत शब्द मीडिया ने दिया है। अगर कहीं कोई खड़ा होता है और कोई बगावत की संज्ञा देता है तो यह भी उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने देश के लोगों को 75 साल तक गुमराह किया है। ऐसी धोखेबाज पार्टी की असलियत जनता जान चुकी है और यही वजह है कि आज लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हिमाचल प्रदेश का भरपूर विकास करवाया है। चाहे बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, छह मेडिकल कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क हो, इन सभी उपलब्धियों के कारण हिमाचल में रोजगार और निवेश की नई संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं।