{"_id":"638a1a56f9afd8719a3b5b1b","slug":"himachal-election-2022-december-8-will-be-a-holiday-in-schools-and-colleges-counting-votes-holiday-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मतगणना वाले स्कूल-कॉलेजों में 8 दिसंबर को रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मतगणना वाले स्कूल-कॉलेजों में 8 दिसंबर को रहेगा अवकाश
Fri, 02 Dec 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:02 PM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को जरूरत के अनुसार ऐसे स्कूलों को बंद रखने का फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
स्कूल(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना वाले स्कूल और कॉलेजों में आठ दिसंबर को अवकाश रहेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को जरूरत के अनुसार ऐसे स्कूलों को बंद रखने का फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है। मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्रीय पुलिस बल और हिमाचल पुलिस की कड़ी सुरक्षा की बीच मतगणना होगी। निर्वाचन विभाग की ओर से हर मतगणना टेबल पर 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा हर मतगणना केंद्र में 8 से 10 केंद्रीय पुलिस बल, हिमाचल पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्र में एजेंटों को बैठने की सुविधा की गई है, लेकिन इससे पहले इन्हें राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से पास लेना होगा। दूरदराज मतदान केंद्रों के लिए 7 दिसंबर से कर्मचारी रवाना होंगे। 8 दिसंबर सुबह सात बजे कर्मचारियों को मतगणना केंद्रों में पहुंचना होगा। ठीक आठ बजे मतों की गणना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन