फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   himachal election 2022 congress spokesperson Supriya Shrinate statement on JP Nadda

Himachal Election: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- भाजपा के बागियों को मनाने में नाकाम हुए नड्डा

Sun, 06 Nov 2022 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए सुप्रिया ने पूछा कि हर साल आठ लाख नौकरियां देने की घोषणा की है, लेकिन भाजपा बताए कि पांच साल से हिमाचल में 63,000 सरकारी पद खाली क्यों पड़े हैं।

विज्ञापन
himachal  election 2022 congress spokesperson Supriya Shrinate statement on JP Nadda
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हार से बौखलाई हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बागियों को मनाने में पूरी तरह नाकाम हुए हैं। नड्डा बागियों को फोन कर उन्हें जीवन का वास्ता देकर चुनावी मैदान से हटने की बात कर रहे हैं। इसका जीता जागता सबूत भाजपा नेता कृपाल परमार हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल सरकार में रहने के बाद अपना रिपोर्ट दिखाने के बजाय चुनाव चिह्न पर वोट मांगना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। भाजपा राज में अग्निवीर स्कीम लाकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। 2024 में केंद्र में कांग्रेस सरकार आने पर अग्निवीर योजना को कांग्रेस की ओर से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को बहाल किया है। अब हिमाचल में भी कांग्रेस ओपीएस को बहाल करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद विधायक मंडल अपना नेता खुद चुनेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछा, प्रदेश में क्यों खाली हैं 63,000 सरकारी पद
भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए सुप्रिया ने पूछा कि हर साल आठ लाख नौकरियां देने की घोषणा की है, लेकिन भाजपा बताए कि पांच साल से हिमाचल में 63,000 सरकारी पद खाली क्यों पड़े हैं।


उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से 2017 में स्वर्णिम हिमाचल संकल्प पत्र में महिला सुरक्षा से लेकर माफिया राज को समाप्त करने की बात कही गई थी, लेकिन भाजपा राज में खनन माफिया, वन माफिया, पेपर माफिया और पुलिस भर्ती घोटाला को बढ़ावा मिला है। गुड़िया हेल्पलाइन में आज दिन तक 8,500 शिकायतें ऐसी हैं, जिनका आज तक निपटारा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed